CM उद्धव ठाकरे की पीएम मोदी से मांग- प्रवासी मजदूरों के लिए चलाई जाए स्पेशल ट्रेन

मुंबई: भारत में कोरोना वायरस तेजी से अपने पैर पसार रहा है। कोरोना की चेन तोड़ने के लिए पूरे देश में तीन मई तक लॉकडाउन किया गया है। इस लॉकडाउन के चलते बड़ी संख्या में मजदूर महाराष्ट्र के अलग-अलग हिस्सों में फंस गए हैं। वहीं फैक्ट्रियां, निजी संस्थान और निर्माण कार्य बंद होने से उनके सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। ऐसे में एक बार फिर मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने केंद्र सरकार से प्रवासी मजूदरों के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने की मांग की है।

Recommended Video

    Lockdown: Uddhav Thackeray की Modi Govt से मांग, प्रवासी मजदूरों के लिए चलाई जाए स्पेशल ट्रेन
    uddhav thackeray

    महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री कार्यालय ने मंगलवार को देर रात इस संबंध में एक ट्वीट किया। जिसमें लिखा कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने एक बार फिर प्रवासी मजदूरों को घर भेजने के लिए विशेष ट्रेन चलाने की मांग की है। इस संबंध में उन्होंने पीएम मोदी और रेल मंत्रालय से मांग की है कि अप्रैल के अंत तक स्पेशल ट्रेन को लेकर कोई गाइडलाइन जारी करनी चाहिए। दूसरे ट्वीट में उन्होंने बताया कि महाराष्ट्र के अलग-अलग हिस्सों में चल रहे राहत शिविरों में 6 लाख मजदूरों को खाना और दवाइयां उपलब्ध करवाई जा रही हैं।

    बांद्रा स्टेशन पर जुट गई थी भीड़
    हाल ही में लॉकडाउन को बढ़ाए जाने के बाद बड़ी संख्या में कामगार मजदूर बांद्रा स्टेशन पहुंच गए थे और ये सभी अपने घर वापस जाना चाहते थे। यहां जमा हुए मजदूरों का कहना था कि उनके पास खाने के लिए पैसा नहीं है, रोजगार नहीं है, लिहाजा उन्हें घर वापस भेजने का इंतजाम किया जाए। पुलिस की ओर से यह घोषणा भी की गई कि कोई ट्रेन नहीं चलने वाली है, बावजूद इसके जब लोग नहीं हटे तो पुलिस ने वहां लाठीचार्ज किया था।

    कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित है महाराष्ट्र
    भारत में कोरोना वायरस के मामले 20 हजार के पार पहुंच गए हैं, जबकि 640 लोगों की इससे मौत हो चुकी है। वहीं महाराष्ट्र कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित है, जहां 5200 से ज्यादा मरीज सामने आ चुके हैं, जिसमें 3400 से ज्यादा मरीज सिर्फ मुंबई से हैं। वहीं महाराष्ट्र में मौत का आंकड़ा 251 पहुंच गया है। कोरोना के बढ़ते कहर को रोकने के लिए 3 मई तक लॉकडाउन किया गया है। इस दौरान हॉटस्पॉट वाले इलाकों को पूरी तरह सील किया गया है, वहीं जिन इलाकों में कोरोना के मरीज नहीं हैं, वहां पर लॉकडाउन में ढील दी जा रही है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+