महाराष्‍ट्र सीएम एकनाथ शिंदे विधानसभा में अपने मृत बच्‍चों को याद कर हुए भावुक, देखें वीडियो

महाराष्‍ट्र सीएम एकनाथ शिंदे अपने भाषण में अपने मृत बच्‍चों को याद कर हुए भावुक, देखें वीडियो

मुंबई, 04 जुलाई । महाराष्‍ट्र में एकनाथ शिंदे ने सोमवार को विधानसभा में बहुमत हासिल कर लिया जिसके बाद वो ही अब राज्‍य के मुख्‍यमंत्री की कुर्सी संभालेंगे। विश्‍वास मत जीत हासिल करने के बाद एकनाथ शिंदे ने विधानभवन में भाषण दिया इस दौरान वो अपने परिवार के बारे में बात करते हुए दुखी हो गए।

shinde

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने विधानसभा में अपने परिवार को याद करते हुए कहा, "जब मैं ठाणे में शिवसेना पार्षद के रूप में काम कर रहा था, मैंने अपने 2 बच्चों को खो दिया और सोचा कि सब कुछ खत्म हो गया है ... मैं टूट गया था लेकिन आनंद दीघे साहब ने मुझे राजनीति में बने रहने के लिएआश्वस्त किया।

एकनाथ शिंदे ने अपने विद्रोह पर अपने परिवार के लिए खतरे का वर्णन करते हुए अपने दो बच्चों के बारे में भी बात की , जिनकी मृत्यु शिंदे की आंखों के सामने पानी में डूब कर हो गई थी।

शिंदे ने कहा

उन्होंने मेरे परिवार पर हमला किया ... मेरे पिता जीवित हैं, मेरी मां की मृत्यु हो गई। मैं अपने माता-पिता को ज्यादा समय नहीं दे सका। जब मैं आता तो वे सो जाते और जब मैं सो जाता तो काम पर चले जाते। मैं अपने बेटे श्रीकांत को भी ज्यादा समय नहीं दे पाता था। मेरे दो बच्चों की मृत्यु हो गई उस समय, आनंद दीघे ने मुझे सांत्वना दी। मैं सोचता था, जीने के लिए क्या है? मैं अपने परिवार के साथ रहूंगा। शिंदे ने कहा कि शिवसेना के प्रतीक आनंद दिघे ने उनसे कहा कि वे अपने आंसू पोछें और दूसरों के भी आंसू पोछें। शिंदे ने कहा उन्होंने मुझे ठीक होने में मदद की और मुझे विधानसभा में शिवसेना का नेता बनाया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+