महाराष्ट्र: सीएम पद को लेकर बीजेपी-शिवसेना में खींचतान जारी, देवेंद्र फडणवीस ने दिया बड़ा बयान

Recommended Video

    Devendra Fadnavis का Shiv sena को जवाब, मैं ही बनूंगा Chief Minister | वनइंडिया हिन्दी

    नई दिल्ली। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के बाद भाजपा और शिवसेना के गठबंधन को बहुमत मिला है लेकिन राज्य में सीएम पद के लिए दोनों ही पार्टियों में खींचतान जारी है। इसी बीच महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस का बड़ा बयान आया है। उन्होंने कहा कि, हमारे पार्टी अध्यक्ष ने पुष्टि की है कि शिवसेना के सीएम पद के लिए कुछ भी तय नहीं किया गया है। अभी कोई फॉर्म्युला तय नहीं हुआ है। मैं विश्वास दिलाता हूं कि यह बीजेपी के नेतृत्व वाली सरकार होगी।

    महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री मैं ही बना रहूंगा: फडणवीस

    महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री मैं ही बना रहूंगा: फडणवीस

    एक इंटरव्यू में मंगलवार को देवेंद्र फडणवीस ने सीएम को लेकर चल रही बहस पर बड़ा बयान दिया उन्होंने कहा कि, यह बात तो पक्की है कि महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री मैं ही बना रहूंगा, हमार पास कोई प्लान B या C नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि, शिवसेना की मांगों पर हम विचार कर रहे हैं, चुनाव में उनके मेरिट के आधार पर आगे की योजना बनाएंगे। बता दे, महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के लिए 21 अक्टूबर को मतदान किया गया था और 24 अक्टूबर को चुनाव के नतीजे आए थे।

    ढाई-ढाई साल का फार्मूला मंजूर नहीं

    ढाई-ढाई साल का फार्मूला मंजूर नहीं

    नतीजों में भाजपा और शिवसेना के गठबंधन को बहुमत मिला है। जीत के बाद दोनों ही पार्टियों में सीएम पद को लेकर बहस चल रही है। शिवसेना की मांग है कि सीएम पद ढाई-ढाई साल के लिए दोनों पार्टियों के पास रहे वहीं, बीजेपी का कहना है कि महाराष्ट्र पांच साल के लिए मुख्यमंत्री उन्हीं की पार्टी से होगा। इन सब के बीच महाराष्ट्र के वर्तमान सीएम देवेंद्र फडणवीस के बयान ने शिवसेना में हड़कंप मचा दिया है।

    शिवसेना के 45 विधायक भाजपा के संपर्क में: संजय काकड़े

    शिवसेना के 45 विधायक भाजपा के संपर्क में: संजय काकड़े

    महाराष्ट्र की राजनीति में उथल-पुथल जारी है, पहले सीएम देवेंद्र फडणवीस का बयान और अब भाजपा सांसद संजय काकड़े के एक दावे ने सबको चौंका दिया है। काकड़े ने दावा किया है कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के संपर्क में शिवसेना के 45 नवनिर्वाचित विधायक हैं और वह सभी गठबंधन की सरकार बनाना चाहते हैं। उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि इन 45 विधायकों में से कुछ उद्धव ठाकरे को मना लेंगे और देवेंद्र फडणवीस के साथ सरकार बना लेंगे। मुझे नहीं लगता कि इसके अलावा कोई अन्य विकल्प है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+