दो केंद्रीय मंत्रियों के साथ अन्ना हजारे से मिले देवेंद्र फडनवीस, अनशन खत्म करने की अपील

मुंबई। लोकपाल की नियुक्ति की मांग को लेकर बीते सात दिन से अनशन पर बैठे अन्ना हजारे से महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडनवीस ने मुलाकात की है। मंगलवार को केंद्रीय कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह और रक्षा राज्यमंत्री सुभाष भामरे के साथ फडनवीस ने अन्ना से मुलाकात की और उनकी मांगों को मानने का भरोसा दिलाते हुए अनशन खत्म करने की अपील की।

Maharashtra CM Devendra Fadnavis meets Anna Hazare ask him to call off fast

फडनवीस से पहले राज ठाकरे और महाराष्ट्र के कुछ दूसरे नेताओं ने भी अन्ना से मुलाकात कर अनशन खत्म करने की अपील की थी। अन्ना हजारे ने अपना अनिश्चितकालीन अनशन समाप्त करने से इनकार करते हुए सोमवार को कहा था कि सरकार भ्रष्टाचार के मुद्दे पर गंभीर नहीं है।

81 साल के अन्ना हजारे केंद्र में लोकपाल और महाराष्ट्र में लोकायुक्त की तत्काल नियुक्ति और किसानों के मुद्दों के समाधान के लिए 30 जनवरी से महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले के अपने पैतृक गांव रालेगण सिद्धि में अनशन कर रहे हैं।

अन्ना का कहना है कि भाजपा ने जो वादे भ्रष्टाचार के निपटने के लिए 2014 में सत्ता में आने से पहले किए थे, उनको वो भूल गई है। 2014 के चुनाव के समय भाजपा ने सत्ता तक पहुंचने के लिए उनका इस्तेमाल कर लिया। अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनकी चिट्ठियों का जवाब तक नहीं देते हैं। अन्ना ने कहा है कि अगर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार लोकपाल पर अपने वादे पूरे नहीं करती तो वो अपना पद्म भूषण पुरस्कार लौटा देंगे। अन्ना ने कहा, अगर यह सरकार देश से किए अपने वादों को पूरा नहीं करती है तो, मैं अपना पद्म भूषण लौटा दूंगा। मोदी सरकार ने लोगों के विश्वास को तोड़ा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+