दुर्घटनाग्रस्त होने से बचा देवेंद्र फडणवीस का हेलिकॉप्टर, नितिन गडकरी भी थे सवार

मुंबई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस एक बार फिर हादसे का शिकार होते-होते बचे। पायलट की सूझ बूझ से कोई बड़ी दुर्घटना नहीं हुई। हेलिकॉप्टर में नितिन गडकरी भी मौजूद थे। मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार (11 जनवरी) को देवेंद्र के हेलिकॉप्टर की लैंडिंग राज्य की राजधानी मुंबई के समीप भयंदर स्थित एक स्कूल में होनी थी। पायलट जैसे ही लैंडिंग के लिए हेलिकॉप्टर नीचे लेकर आ रहा था, तभी उसे मैदान के आस पास तारों का जाल फैला हुआ दिखा। उसने तुंरत हेलिकॉप्टर को ऊपर किया और वापस आसमान में ले गया।

7 जुलाई 2017 का हादसा

7 जुलाई 2017 का हादसा

इससे पहले देवेंद्र फड़नवीस के हेलीकॉप्टर में बड़ी मुश्किल सामने आई थी। 7 जुलाई 2017 को जिस वक्त देवेंद्र फड़नवीस अपने हेलीकॉप्टर में बैठने जा रहे थे उससे पहले ही हेलीकॉप्टर ने उड़ान भर दी और वह एक तरफ झुक गया। जिस वक्त यह घटना हुई उस वक्त देवेंद्र फड़नवीस रायगढ़ में थे।

जब लातूर के निलांग से आ रहे थे

जब लातूर के निलांग से आ रहे थे

इससे पहले भी मुख्यमंत्री के हेलीकॉप्टर में हादसा हो चुका है, जब सीएम लातूर के निलांग से आ रहे थे, उस दौरान मुख्यमंत्री के हेलीकॉप्टर के लैंडिंग के समय दिक्कत हो गई थी, इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ छह अन्य लोग भी हेलीकॉप्टर में सवार थे। लैंडिंग के समय हेलीकॉप्टर में दिक्कत आई जिसके बाद किसी तरह से मुख्यमंत्री और उनके साथ लोगों को सुरक्षित वापस हेलीकॉप्टर से निकाला गया था। इस घटना में मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया था।

गढ़चिरौली गए थे तभी...

गढ़चिरौली गए थे तभी...

एक बार मुख्यमंत्री गढ़चिरौली गए थे तभी अचानक मुख्यमंत्री के हेलीकॉप्टर में कुछ दिक्कत सामने आई थी। मुख्यमंत्री के हेलीकॉप्टर में बैठते ही उसमे कुछ खराबी आ गई थी, जिसके बाद मुख्यमंत्री को सड़क मार्ग से जाना पड़ा था। इस दौरान मुख्यमंत्री को नक्सल प्रभावित इलाके से सड़क से गुजरना पड़ा था, जिसके बाद वह नागपुर पहुंचे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+