उद्धव मंत्रिमंडल का विस्तार आज, कांग्रेस की ओर से 12 मंत्री लेंगे शपथ
मुंबई। महाराष्ट्र मंत्रिमंडल का बहुप्रतीक्षित विस्तार 30 दिसंबर को होगा। कांग्रेस सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि उस दिन लगभग 36 मंत्री शपथ ले सकते हैं। कैबिनेट विस्तार को लेकर कांग्रेस दल के नेता और महाराष्ट्र सरकार में मंत्री बाला साहेब थोराट ने बताया कि , कांग्रेस के खाते से कल 12 मंत्री पद की की शपथ लेंगे। उनमें से 10 कैबिनेट रैंक के मंत्री होंगे।

सोमवार को होने वाले उद्धव ठाकरे सरकार के मंत्रीमंडल विस्तार की जानकारी देते हुए मंत्री बाला साहेब थोराट ने बताया कि, लिस्ट फाइनल हो गई है, कल शपथग्रहण समारोह होगा। आज लिस्ट जारी कर दी जाएगी। कांग्रेस के 12 मंत्री होंगे जिसमें से 10 को कैबिनेट रैंक मिलेगी। फिलहाल मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे नीत मंत्रिमंडल में उनके अलावा छह मंत्री हैं। शपथ ग्रहण समारोह यहां विधान भवन में आयोजित की जाएगी।
तीनों दलों के बीच हुए सत्ता साझेदारी के फॉर्मूले के तहत शिवसेना के पास मुख्यमंत्री के अलावा 16 मंत्री होंगे। वहीं राकांपा के 14 और कांग्रेस के 12 मंत्री होंगे। उधर मीडिया में ऐसी खबरें चल रही हैं कि, एनसीपी के अजित पवार को उद्धव सरकार में डिप्टी सीएम घोषित किया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक एनसीपी के अजित पवार उप मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। अजित पवार इससे पहले भी महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ले चुके हैं। लेकिन पिछली बार उप मुख्यमंत्री के रूप में उनका कार्यकाल कुछ घंटों के लिए ही था।
Maharashtra Minister and Congress leader Balasaheb Thorat: List has been finalized for the oath taking ceremony to be held tomorrow. The list will be out today. There will be 12 Ministers from Congress out of which 10 are of cabinet rank. https://t.co/iBc9t1GVZo pic.twitter.com/ifJpHYEe9I
— ANI (@ANI) December 29, 2019
नई कैबिनेट में एनसीपी की ओर से नवाब मलिक, जितेंद्र आव्हाड, अदिति तटकरे, सुनील देशमुख, दिलीप वलसे पाटिल, दत्ता बरने, राजेश टोपे के नाम सबसे आगे चल रहे हैं। वहीं कांग्रेस की ओर से केसी पडवी, अशोक चव्हाण, पृथ्वीराज चव्हाण, विजय वेदेट्टीवार, अमित देशमुख, यशोमति ठाकुर, सतेज पाटिल के नाम आगे चल रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications