महाराष्ट्र: पिकनिक मनाने जा रहे परिवार की बस पुल से 40 फीट नीचे गिरी, 5 लोगों की मौत, 8 घायल
नई दिल्ली। दिवाली के जश्न के बीच महाराष्ट्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां शनिवार को यात्रियों से भरी एक बस के पुल से नीचे गिरने पर पांच लोगों की मौत हो गई जबकि 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि मरने वाली सभी सदस्य एक ही परिवार के था। दुर्घटना महाराष्ट्र के सातारा जिले के कराड कस्बे में उस समय घटी जब एक ही परिवार के लोग दिवाली पर पिकनिक मनाने मुंबई से गोवा जा रहे थे। घायल लोगों के मुताबिक बस की रफ्तार काफी ज्यादा थी जिसकी वजह से ड्राइवर ने अपना नियंत्रण खो दिया।

पुलिस ने बताया कि सड़का हादसा शनिवार सुबह करीब 4:30 बजे से 4:45 बजे के बीच पुणे-बेंगलुरु राष्ट्रीय राजर्माग पर उम्बराज के पास हुआ। मृतकों की पहचान उषा नायर (40), मधुसूदन नायर (42), आदित्य नायर (23), साजन नायर (35), आरव नायर (3) के तौर पर की गई है। पुलिस के मुताबिक परिवार के सभी सदस्य पिकनिक मनाने गोवा जा रहे थे लेकिन उम्बराज के पास उनकी बस अनियंत्रित होकर पुल से 40 फीट नीचे सूखी तराली नदी में गिर गई। हदासे की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस की एक टीम ने पहुंच कर घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
यह भी पढ़ें: नेपाल में भीषण सड़क हादसा, बस एक्सीडेंट में 9 की मौत, 34 लोग घायल
इस हदासे में 5 लोगों की मौत हो गई है जबकि ड्राइवर सहित परिवार के अन्य सदस्य घायल हैं जिनका अस्पताल में इलाज जारी है। मृतक नवी मुंबई के वाशी के रहने वाले थे। उधर, हादसे के बाद पुलिस ने घायल ड्राइवर के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और मोटर वाहन अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्द कर लिया है।
मध्य प्रदेश के शिवपुरी में भीषण सड़क हादसा
बता दें कि शुक्रवार को मध्य प्रदेश के शिवपुरी में एक पिकअप वैन के पलटने से 10 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे में कई लोग घायल भी बताए जा रहे हैं जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। शिवपुरी एसपी राजेश चंदेल ने बताया कि गाड़ी की रफ्तार काफी अधिक थी जिस वजह से वैन चालक ने अपने नियंत्रण खो दिया। चानक संतुलन बिगड़ने पर सड़क किनारे जा पलटा। बताया जा रहा है कि हादसे के दौरान पिकअप वैन की टक्टर एक कार से हुई जिसमें सवार एक परिवार हादसे का शिकार हो गया वह मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले से शादी समारोह में भाग लेने जा रहे थे।












Click it and Unblock the Notifications