Buldhana Accident: बुलढाणा में एक्सप्रेसवे पर बस में लगी आग, भीषण हादसे में 26 यात्रियों की मौत

Maharashtra Buldhana Accident: महाराष्ट्र के बुलढाणा में एक भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। बुलढाणा पुलिस के मुताबिक बुलढाणा में समृद्धि महामार्ग एक्सप्रेसवे पर एक बस में आग लगने से 26 लोगों की मौत हो गई है। मरने वालों में तीन बच्चे भी शामिल हैं।

बुलढाणा के डिप्टी एसपी बाबूराव महामुनि ने कहा है कि बुलढाणा में समृद्धि महामार्ग एक्सप्रेसवे पर 33 यात्रियों को ले जा रही एक बस में आग लगने से कम से कम 26 लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए।

Maharashtra Buldhana Accident

घायलों को बुलढाणा सिविल अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। घटना शनिवार रात करीब दो बजे की है। बताया जा रहा है कि बस से आठ यात्री सुरक्षित बाहर निकला लिए गए हैं। जो लोग सुरक्षित बच गए उनमें ड्राइवर शामिल है।

बुलढाणा एसपी सुनील कड़ासेन ने कहा, ''बस में कुल 33 लोग सवार थे, जिनमें से 26 लोगों की मौत हो गई और 8 लोग घायल हो गए। बस का ड्राइवर भी बच गया और उसने कहा कि टायर फटने के बाद बस पलट गई, जिससे बस में आग लग गई।''

बुलढाणा एसपी सुनील कड़ासेन ने कहा, ''बस नागपुर से पुणे जा रही थी, तभी रात करीब 1:30 बजे हादसे का शिकार हो गई। ड्राइवर ने बताया कि हादसा टायर फटने से हुआ, जिससे बस में आग लग गई। बाद में गाड़ी के डीजल टैंक में आग लग गई। मरने वालों में 3 बच्चे हैं और बाकी वयस्क हैं। दुर्घटना का सही कारण अभी तक पता नहीं चला है।''

यह यात्री बस नागपुर से पुणे जा रही थी, जब से हादसा हुआ। स्थानीय रिपोर्ट के मुताबिक यह बस विदर्भ ट्रेवल्स की थी। बस सिंदखेड राजा के पास पिंपलखुटा गांव के पास समृद्धि महामार्ग एक्सप्रेसवे पर एक सड़क डिवाइडर से टकरा गई थी। जिसके बाद बस में आग लग गई।

पुलिस और मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक बस पहले नागपुर से औरंगाबाद की ओर जाने वाली सड़क के दाईं ओर एक लोहे के खंभे से टकराई और फिर डिवाइडर से टकराई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+