बीच सड़क मुस्लिम लड़की को प्रपोज करना पड़ा भारी, वायरल हुआ VIDEO
नेशनल लोकहिंद पार्टी और रजा एकेडमी के लोगों ने कपल के खिलाफ एक्शन लेने की बात कही है। लड़का और लड़की दोनों मुस्लिम समुदाय के हैं।
मुंबई। महाराष्ट्र के भिवंडी में एक कपल के सिर पर मुसीबत मंडरा रही है। बीच सड़क पर एक दूसरे को गले लगाने वाले कपल का वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया जिस पर स्थानीय नेताओं ने आपत्ति जताते हुए विरोध दर्ज कराया है। घटना 11 मार्च की बताई जा रही है।

राह चलते लोगों ने बजाई सीटियां

मुस्लिम समुदाय के नेताओं ने किया विरोध

लड़की ने दी आत्महत्या की धमकी
कपल का विरोध करने वाले एक संगठन ने कहा है कि वह उनसे सरेआम उठक-बैठक लगवाकर माफी मंगवाने की भी बात कही है। उधर, लड़की के पिता ने कहा कि वह लोगों की प्रतिक्रियाओं से परेशान हैं। लोगों की ओर से किए जा रहे उत्पीड़न से परेशान होकर लड़की ने भी आत्महत्या की धमकी दी है।
लड़की के पिता ने दर्ज कराई शिकायत
लड़की के पिता ने ठाणे पुलिस स्टेशन में शिकायत देकर उन लोगों के खिलाफ एक्शन लेने की मांग की है जो कपल को परेशान कर रहे हैं। साथ ही उस शख्स के खिलाफ भी केस दर्ज करने की मांग की है जिसने वीडियो रिकॉर्ड कर इंटरनेट पर अपलोड किया। वहीं, नेताओं की ओर से आ रही प्रतिक्रिया पर लड़के ने एक वीडियो रिकॉर्ड करके माफी मांगी है। लड़के ने कहा, 'मैं अपनी गलती मानता हूं और सभी से माफी मांगता हूं। हमारे रिश्ते के बारे में हमारे परिवार के लोग जानते थे। मेरी गलती की सजा मेरे दोस्तों और परिवार के लोगों को न दी जाए।'












Click it and Unblock the Notifications