जन्मदिन के मौके पर भाजपा विधायक ने बांटा राशन, घर के बाहर भीड़ जुटने पर केस दर्ज

मुंबई। महाराष्ट्र के वर्धा जिले में भाजपा के एक विधायक पर लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन करते हुए अपने जन्मदिन के अवसर पर लोगों को अनाज बांटने का आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि रविवार को अपने जन्मदिन के अवसर पर भाजपा विधायक दादाराव केचे ने चावल और गेंहूं बांटे, इस दौरान उनके घर के बाहर राशन लेने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी।

 Maharashtra: BJP MLA allegedly violated lockdown norms by distributing dry ration on his birthday

इस दौरान लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग का भी खयाल नहीं रहा। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, विधायक के आवास के बाहर करीब 100 लोग जमा हो गए थे। इसकी जानकारी मिलने के बाद पुलिस और अन्य अधिकारी पहुंचे और उन्होंने भीड़ को तितर-बितर किया। इस मामले में बीजेपी विधायक के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है। वहीं, लॉकडाउन का उल्लंघन करने और भीड़ जमा करने के आरोप पर भाजपा विधायक दादाराव केचे ने सफाई दी है।

उन्होंने कहा, 'मैंने 4 दिन पहले जनता से अपील की थी कि मेरे जन्मदिन पर कोई मेरे घर ना आए। फिर भी कुछ प्रमुख कार्यकर्ता मेरे घर आए। मेरे विरोधियों ने गांव-गांव जाकर बात फैला दी कि मेरे घर में अनाज बंट रहा है। मैंने किसी को नहीं बुलाया था। उन्होंने आरोप लगाया कि वीडियो वायरल कर मुझे बदनाम करने की कोशिश की गई। बता दें कि, पूरा देश कोरोना वायरस का प्रकोप झेल रहा है। महाराष्ट्र में सबसे अधिक संक्रमण के मामले आए हैं तो वहीं, इस राज्य में 45 लोगों की इससे मौत भी हुई है।

एशिया की सबसे बड़ी झुग्गी धारावी में भी कोरोना वायरस से संक्रमण के कई मामले सामने आए हैं और यहां एक संक्रमित मरीज की मौत भी हो चुकी है। कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए देशभर में 21 दिन का लॉकडाउन है और लोगों को इस दौरान अपने घरों में रहने की सलाह दी जा रही है। कोरोना वायरस के कारण पूरे देश में 109 लोगों की मौत हो चुकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+