'हमारे पास बहुमत के लिए पर्याप्त MLA, संजय राउत को मेंटल हॉस्पिटल भेजना पड़ेगा'
मुंबई। महाराष्ट्र में चल रही सियासी उठापट के बीच अभी तक यह साफ नहीं हो सका है कि आखिर प्रदेश में किसके पास पूर्ण बहुमत है। एक तरफ जहां कांग्रेस-शिवसेना-एनसीपी भाजपा पर विधायकों की खरीद फरोख्त का आरोप लगा रही हैं और देवेंद्र फडणवीस से इस्तीफा देने की मांग कर रही हैं तो दूसरी तरफ भाजपा नेता ने बड़ा दावा किया है। भाजपा नेता रावसाहेब पाटिल दानवे ने कहा कि प्रदेश में किसी भी तरह का ऑपरेशन लोटस नहीं चल रहा है, हमारे पास बहुमत के लिए पर्याप्त संख्या है और हम किसी को भी धमकी नहीं दे रहे हैं।

रावसाहेब ने शिवसेना के नेता संजय राउत पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि उन्होंने जो भी आरोप लगाया है वह झूठ है, कुछ दिन के बाद उन्हें मानसिक अस्पताल भेजना पड़ेगा। बता दें कि संजय राउत ने कहा था कि बीजेपी महाराष्ट्र में ऑपरेशन कमल चला रही है। इतना ही नहीं राउत ने आरोप लगाया कि बीजेपी के ऑपरेशन कमल में सीबीआई, ईडी, इनकम टैक्स डिपार्टमेंट और पुलिस भी शामिल है।
राउत ने आरोप लगाया कि सब अपने-अपने तरीके से विधायकों को डरा-धमकाकर बीजेपी की तरफ करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन इसका कोई परिणाम नहीं निकल रहा है। राउत ने कहा कि अगर बीजेपी के पास बहुमत है तो ऑपरेशन कमल की क्या जरुरत है। बहुमत के लिए बीजेपी पर अनैतिक हथकंडे अपनाने का आरोप लगाते हुए राउत ने कहा, 'यदि आपके पास बहुमत था तो गुंडागर्दी क्यों कर रहे हैं। चंबल के डकैतों जैसा काम कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications