महाराष्ट्र के सभी लोगों को फ्री हेल्थ कवर देगी उद्धव सरकार, ऐसा करने वाला पहला राज्य

मुंबई। कोरोना वायरस से महाराष्ट्र सबसे अधिक प्रभावित है। महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने सभी प्रदेशवासियों का सरकार की ओर से फ्री और कैशलेश हेल्थ कवर देने का ऐलान किया है। इसके साथ ही महाराष्ट्र सभी लोगों को फ्री हेल्थ कवर देने वाला देश का पहला राज्य बन गया है। टोपे ने शुक्रवार को जालना में महाराष्ट्र दिवस कार्यक्रम के अवसर पर यह घोषणा की।

Recommended Video

    Coronavirus: CM Uddhav Thackeray के घर Matoshree में तैनात 3 पुलिसकर्मी पॉजिटिव | वनइंडिया हिंदी
    सभी को मिलेगी मुंह तोड़ जवाब

    सभी को मिलेगी मुंह तोड़ जवाब

    महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने बताया कि, वर्तमान में राज्य की 85 फीसदी आबादी महात्मा ज्योतिबा फूले जन आरोग्य योजना (एमजेपीजेएवाई) के तहत कवर है और इसका लाभ शेष 15 फीसदी आबादी को भी दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसके लिए जनरल इंश्योरेंस पब्लिक सेक्टर एसोसिएशन के साथ मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग साइन किए गए हैं। इसके तहत पुणे और मुंबई के प्राइवेट अस्पतालों में कोविड-19 के मरीजों का इलाज किया जा सकेगा।

    अस्पतालों में इलाज के लिए फीस तय की गई

    अस्पतालों में इलाज के लिए फीस तय की गई

    महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री ने आगे बताया कि इसी तरह विभिन्न बीमारी के लिए पैकेज डिजाइन किए गए हैं। इसके तहत अस्पतालों में इलाज के लिए फीस तय की गई है, जो अपेक्षाकृत कम है। ताकि जरूरतमंदों को अपने इलाज के लिए इधर-उधर न भटकना पड़े। उन्होंने कहा कि पहले योजना के तहत 496 अस्पताल कवर थे, लेकिन अब इसके अंदर एक हजार से अधिक अस्पताल आएंगे।

    निजी अस्पताल रोगियों से अधिक पैसे नहीं वसूल सके

    निजी अस्पताल रोगियों से अधिक पैसे नहीं वसूल सके

    मंत्री ने कहा कि आपदा प्रबंधन कानून और महामारी कानून के तहत राज्य सरकार ने निजी अस्पतालों में कोविड-19 के इलाज के लिए फीस तय कर दिया है। राजेश टोपे ने कहा कि सरकारी, अर्द्धसरकारी कर्मचारियों और उजाला राशन कार्डधारी लोगों को इसमें शामिल करने के लिए एक ज्ञापन पर साइन किए जाएंगे, ताकि निजी अस्पताल रोगियों से अधिक पैसे नहीं वसूल सके।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+