Maharashtra Assembly Speaker: कांग्रेस के नाना पटोले बने विधानसभा स्पीकर, बीजेपी ने किसन कथोरे का नाम वापस लिया
मुंबई। महा विकास अघाड़ी के उम्मीदवार और कांग्रेस नेता नाना पटोले को महाराष्ट्र विधानसभा का निर्विरोध स्पीकर चुन लिया गया है क्योंकि चुनाव से ठीक पहले बीजेपी ने अपने उम्मीदवार किसन शंकर कथोरे का नाम वापस ले लिया था, दरअसल सदन में आज विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव होना था, हालांकि इससे पहले हुई सर्वदलीय बैठक में विपक्षी बीजेपी के साथ सहमति बन गई और उन्होंने अपने उम्मीदवार का नाम वापस ले लिया, जिसके बाद कांग्रेस नेता नाना पटोले को स्पीकर चुन लिया गया।
Recommended Video

बीजेपी ने किसन कथोरे का नाम वापस लिया
जबकि इससे पहले एनसीपी के नेता छगन भुजबल ने कहा कि इससे पहले विधानसभा स्पीकर पद के लिए विपक्ष ने भी उम्मीदवार उतारा था, लेकिन अन्य विधायकों के अनुरोध और विधानसभा की गरिमा को बनाए रखने के लिए उन्होंने नाम वापस ले लिया, अब स्पीकर का चुनाव निर्विरोध होना है।
शनिवार को उद्धव ठाकरे सरकार ने फ्लोर टेस्ट पास कर लिया
गौरतलब है कि इससे पहले शनिवार को उद्धव ठाकरे सरकार ने फ्लोर टेस्ट पास कर लिया था, बहुमत परीक्षण के दौरान महा विकास अघाड़ी सरकार के पक्ष में 169 वोट पड़े। वहीं राज ठाकरे की पार्टी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के एक विधायक समेत 4 विधायकों ने फ्लोर टेस्ट में किसी का सपोर्ट नहीं किया। चारों विधायक तटस्थ रहे। इससे पहले बीजेपी ने फ्लोर टेस्ट के दौरान सदन से वॉकआउट किया। विधानसभा की कार्यवाही शुरू होते ही बीजेपी की ओर से लगातार इसको लेकर सवाल उठाए गए।
बीजेपी नेता ने ठाकरे सरकार पर लगाए ये आरोप
दिग्गज बीजेपी नेता और पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि नियमों के खिलाफ विधानसभा सत्र को बुलाया गया। मंत्रियों ने गलत तरीके से शपथ ग्रहण किया। बीजेपी की ओर से उठाए गए सवालों पर खुद उद्धव ठाकरे ने विधानसभा में जवाब दिया।

सीएम उद्धव ठाकरे ने जमकर सुनाई बीजेपी को खरी-खरी
महाराष्ट्र विधानसभा में बहुमत परीक्षण पास करने के बाद सीएम उद्धव ठाकरे ने विपक्षी पार्टी बीजेपी पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने फ्लोर टेस्ट के दौरान बीजेपी के सदन से वॉकआउट करने पर निशाना साधा। उद्धव ठाकरे ने कहा, 'मुझे सदन में काम करने का अनुभव नहीं है, मैं अब तक मैदान में लड़ने वाला आदमी रहा हूं, लेकिन यहां जो व्यवहार देखा, उससे लगा कि मैदान ही सही था।' उद्धव ठाकरे ने आगे कहा, 'वैचारिक मतभेद रखने का अलग तरीका होता है। सदन में वैचारिक मतभेदों को गलत तरीके से रखा गया। यह महाराष्ट्र की परंपरा नहीं है।'
-
Bengal Election 2026: '2026 में गिरेगी दिल्ली की सरकार' मालदा में दीदी ने अमित शाह को दिया खुला चैलेंज -
West Bengal Elections 2026: भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों की पांचवीं लिस्ट, किसे कहां से मिला मौका? -
Kerala Elections 2026: पीएम मोदी के तिरुवनंतपुरम रोड शो में उमड़ा जनसैलान, दावा किया- BJP-NDA की बनेगी सरकार -
Keralam Election 2026: 'केरलम में चलेगी बदलाव की आंधी' तिरुवल्ला में PM मोदी ने किया BJP की जीत का बड़ा दावा -
Assam Elections 2026: 'उसकी मां तो बीफ खाती है'. कौन है कुंकी चौधरी, जिस पर CM सरमा ने लगाए गंभीर आरोप? -
'मुझे उस शादी में नहीं रहना', Aishwarya Rai संग 19 साल के रिश्ते पर पति अभिषेक बच्चन का बड़ा बयान -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए घरेलू गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
Gold Rate Today: सोना लगातार हो रहा सस्ता, 3500 गिरे दाम, क्या खरीदारी का सही मौका? 22K-18K गोल्ड के नए रेट -
समोसा से पैटरनिटी लीव तक—क्या यही वजह बनी राघव चड्ढा को राज्यसभा में ना बोलने देने की! 7 मुद्दे चर्चा में -
Hormuz Strategic Plan: होर्मुज का खेल खत्म! भारत के हाथ लगा वो 'जादुई रूट', तेल -LPG की किल्लते होंगी दूर -
Trump Warning Iran: 'सिर्फ 48 घंटे, फिर नक्शे से मिट जाएगा नाम', ट्रंप ने ईरान को दी आखिरी चेतावनी -
World’s Largest Army: न चीन, न भारत... अब यह देश है सैन्य शक्ति का नया बादशाह! देखें टॉप 10 की पूरी लिस्ट












Click it and Unblock the Notifications