महाराष्ट्र विधानसभा के पहले सत्र में गूंजे 'जय शिवाजी'-'जय श्रीराम' के नारे

महाराष्ट्र विधानसभा विशेष सत्र के पहले ही दिन शिवसेना-बीजेपी के बीच मतभेद उभरकर सामने आए। सत्र के पहले दिन शिवसेना के विधायक हाथ में टोपियां लेकर जय शिवाजी तो वहीं बीजेपी के विधायक जय श्रीराम के नारे लगाते दिखाई दिए। सत्र शुरु होने के बाद शिवसेना-बीजेपी एक दूसरे के मुद्दो पर कड़ा एतराज जताते हुए दिखाई दिए। फड़णवीस सरकार के मराठी स्कूलों में उर्दू पढ़ाने के फैसले पर शिवसेना ने तगड़ा ऐतराज जताया है।

maharastra-assembly

सभी शिवसेना के विधायक विपक्ष की सीट पर जाकर बैठ गए। इसके पहले केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली से जब इस बारे में पूछा गया था तो उन्होंने कहा था कि कुछ समस्याएं अपना हल खुद ढूंढ लेती है। शिवसेना विधायकों ने फैसला किया था कि वो इन सारे स्कल कैप को राज्य के मंत्री एकनाथ खड़से को भेंट करेंगे।

सरकार में शामिल होने के इस उहापोह के बीच शिवसेना ने नया दांव चला है। आज और कल दो दिनों के लिए नए सदस्यों को शपथ दिलवाया जाएगा। इसके बाद 12 तारीख को सुबह स्पीकर का चुनाव होना है और उसी दिन फड़णीस सरकार को बहुमत भी साबित करना है।

शिवसेना ने बीजेपी को दो दिन का मौका देते हुए शर्त रखी है। उसका कहना है कि अगर बीजेपी ने एनसीपी का साथ लिया तो शिवसेना विपक्ष में बैठेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+