Maharashtra Assembly Election Results 2019: राज ठाकरे की पार्टी का अबतक नहीं खुला खाता

मुंबई। महाराष्ट्र की सत्ता पर कौन काबिज होगा, इसका आज फैसला हो जाएगा। शुरुआती रुझानों के मुताबिक महाराष्‍ट्र में एनडीए आगे चल रही है। ऐसी उम्‍मीद है कि एनडीए एक बार फिर सरकार बनाएगी। वहीं कांग्रेस भी लगभग-लगभग बराबर का टक्‍कर दे रही है। लेकिन जो सबसे हैरान करने वाली बात है वो ये है कि महाराष्‍ट्र नव निर्माण सेना (एमएनएस) का खाता खुलता नहीं दिख रहा है। आपको बता दें कि महाराष्‍ट्र में बीजेपी 164 सीटों पर चुनाव लड़ रही है, जिसमें उसके कमल के निशान पर चुनाव लड़ने वाले छोटे सहयोगी दलों के उम्मीदवार भी शामिल हैं।

Maharashtra Assembly Elections 2019: राज ठाकरे की पार्टी का अबतक नहीं खुला खाता

वहीं, सहयोगी शिवसेना ने 126 सीटों पर उम्मीदवार खड़े किए हैं। दूसरी ओर, कांग्रेस ने 147 और सहयोगी एनसीपी ने 121 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं। अन्य दलों में, राज ठाकरे के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) ने 101 उम्मीदवार, भाकपा ने 16, माकपा ने आठ उम्मीदवार उतारे हैं। बसपा ने 262 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं। कुल 1400 निर्दलीय भी चुनाव मैदान में हैं। हालांकि, विपक्ष का प्रचार अभियान फीका रहा क्योंकि कांग्रेस और एनसीपी दोनों अंदरूनी खींचतान और नेताओं के पार्टी छोड़ने से बुरी तरह प्रभावित थीं।

राज ठाकरे ने लोकसभा चुनाव में किया था बीजेपी का विरोध

इससे पहले राज ठाकरे ने इस साल के लोकसभा चुनाव में उस वक्त सभी को चौंका दिया था, जब उनकी पार्टी चुनाव मैदान में नहीं उतरने के बावजूद, सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के विरुद्ध माहौल बनाने में जी-जान से जुट गई थी। राज की रैलियों में उच्च तकनीक का इस्तेमाल हुआ था और उनके हिंदी भाषणों के विडियो दूसरे राज्यों में भी भेजे गए थे। राज ने उस दौरान 'लाव रे विडियो' (विडियो चला) कार्यक्रम के माध्यम से सरकार के खिलाफ अभियान चलाया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+