Maharashtra Assembly Elections 2019: कांग्रेस के इस सांसद ने लिखा सोनिया गांधी को पत्र, कही शिवसेना को समर्थन देने की बात

नई दिल्‍ली। महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव परिणाम आए नौ दिन बीत चुके हैं लेकिन अभी तक यह साफ नहीं है कि सरकार किसकी बनेगी और कैसे बनेगी। इस बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सांसद हुसैन दलवई ने पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिखकर कहा है कि शिवसेना की ओर से सरकार बनाने के लिए समर्थन मांगा जाता है तो देना चाहिए। बीजेपी और शिवसेना में फर्क है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वरिष्ठ कांग्रेसी नेता के इस पत्र के बाद कांग्रेस भी सरकार बनाने के इस खेल में मैदान में उतर सकती है। वहीं दूसरी ओर दलवई के इस पत्र का शिवसेना ने स्वागत किया है।

Maharashtra Assembly Elections 2019: कांग्रेस के इस सांसद ने लिखा सोनिया गांधी को पत्र, कही शिवसेना को समर्थन देने की बात

कांग्रेस सांसद ने कहा कि जहां महाराष्ट्र में शिवसेना और बीजेपी में सरकार गठन पर सहमति नहीं बन पा रही है, ऐसे में कांग्रेस, अल्पसंख्यक समुदाय के लोग, गठबंधन में हमारी सहयोगी एनसीपी और शिवसेना साथ मिलकर सरकार बनाएं। उन्होने कहा कि इससे पहले पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल और प्रणब मुखर्जी के चुनाव के दौरान भी शिवसेना ने हमारा साथ दिया था।

आपको बता दें कि सरकार बनाने को लेकर मचे सियासी घमासान के बीच भाजपा और शिवसेना दोनों ही दल झुकने को तैयार नहीं हो रहे हैं। दोनों ही दल सरकार बनाने के हर रास्ते को तलाशने की कोशिश में जुटे हैं। यहां तक कि शिवसेना ने तो कांग्रेस और एनसीपी से समर्थन लेने तक के संकेत दे दिए हैं। हालांकि कांग्रेस और एनसीपी ने फिलहाल विपक्ष में ही बैठने का निर्णय लिया है लेकिन अभी भी सूबे की राजनीति थमी नहीं है।

समर्थन देने पर मतभेद

शिवसेना को समर्थन देने के मुद्दे पर कांग्रेस नेताओं की अलग-अलग राय है। पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार शिंदे ने शुक्रवार को कहा कि कांग्रेस सरकार नहीं बनाने जा रही है। शिंदे ने कहा, ''मैं ये स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि कांग्रेस एक सेक्युलर पार्टी है। कांग्रेस कभी भी धर्म या जाति के विचारों पर चलने वाली पार्टियों को समर्थन नहीं देगी। जनता ने हमें विपक्ष में बैठने का जनादेश दिया है। हम उसका पालन करेंगे।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+