अमित शाह का मुंबई दौरा रद्द, बीजेपी-शिवसेना के बीच सीट शेयरिंग को लेकर फंसा पेंच

नई दिल्ली। महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के लिए तारीखों का ऐलान हो चुका है लेकिन अभी तक सत्ताधारी दल बीजेपी और शिवसेना के बीच सीट शेयरिंग पर बात नहीं बन पाई है। राज्य में 21 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव होने हैं लेकिन अभी भी दोनों दल सीटों के बंटवारे को लेकर किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सके हैं। वहीं, सीट-शेयरिंग को लेकर फंसे पेंच के बीच बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने मुंबई का प्रस्तावित दौरा रद्द कर दिया है।

maharashtra assembly elections 2019, amit shah cancels mumbai visit amid bjp-shivsena seat sharing row

बीजेपी राज्य इकाई के सूत्रों ने इस बात की पुष्टि की है कि अमित शाह का गुरुवार को होने वाला मुंबई दौरा रद्द हो गया है। बीजेपी के एक नेता ने कहा कि उम्मीद जताई जा रही थी कि अमित शाह गुरुवार को अपनी यात्रा के दौरान सीटों के बंटवारे के फॉर्मूले को अंतिम रूप देंगे और इसका ऐलान करेंगे। इसके पहले, सीटों के बंटवारे को लेकर आपसी सहमति ना बनते देख इस घोषणा को टाल दिया गया था।

मंगलवार को सीटों के बंटवारे को लेकर जारी खींचतान के बीच शिवसेना नेता संजय राउत का भी बयान आया था। संजय राउत ने कहा था कि इतना बड़ा महाराष्‍ट्र है, ये जो 288 सीटों का बंटवारा है ये भारत-पाकिस्‍तान बंटवारे से भी भयंकर है। उन्‍होंने कहा कि जैसे ही दोनों पार्टियों के बीच गठबंधन का फॉर्मूला फिक्‍स हो जाएगा बता दिया जाएगा।

सीटों के बंटवारे को लेकर बीजेपी और शिवसेना के बीच तल्खी बढ़ती दिखाई दे रही है। महाराष्ट्र में कुल 288 सीटें हैं जिनपर 21 अक्टूबर को मतदान होना है। सूत्रों के मुताबिक, शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे से मुलाकात के दौरान सीट शेयरिंग के फॉर्मूले पर अंतिम मुहर लगनी थी, लेकिन अमित शाह का मुंबई दौरा रद्द होने के बाद ये मामला अभी सुलझता नहीं दिखाई दे रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+