महाराष्ट्र, हरियाणा के विधानसभा चुनाव के लिए थमा चुनाव प्रचार, 21 अक्टूबर को होगी वोटिंग

नई दिल्ली: महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार शाम चुनाव प्रचार समाप्त हो गया। इन दोनों राज्यों में विधानसभा चुनाव के लिए 21 अक्टूबर को सुबह 7 बजे से 6 बजे तक वोटिंग होगी। दोनों राज्यों में इस समय बीजेपी की सरकार है। लोकसभा चुनाव 2019 के बाद पहली बार किसी राज्य में विधानसभा चुनाव होने जा रहे है। बीजेपी ने मोदी-शाह की अगुवाई में लोकसभा चुनाव में शानदार प्रदर्शन किया था। इस बार भी इन दोनों के नेतृत्व में बीजेपी ने धुंआधार चुनाव प्रचार किया। बाजेपी के चुनाव प्रचार में स्थानीय मुद्दों के अलावा राष्ट्रीय मुद्दे छाए रहे।

विधानसभा चुनाव के लिए थमा चुनाव प्रचार

विधानसभा चुनाव के लिए थमा चुनाव प्रचार

बीजेपी की तरफ से मोदी-शाह ने हरियाणा और महाराष्ट्र में तूफानी चुनाव प्रचार किया। उन्होंने चुनाव प्रचार में जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 सीट हटाने के साथ एनआरसी का मुद्दा उठाया। इसके साथ ही कांग्रेस पर राष्ट्रीय मुद्दों के सवाल पर विभाजनकारी राजनीति करने का आरोप भी बीजेपी ने लगाया। हरियाणा में मनोहर लाल खट्टर को बीजेपी ने सीएम पद का उम्मीदवार और महाराष्ट्र में देवेद्र देवेंद्र फडणवीस पर बीजेपी ने फिर से दाव लगाया है। हरियाणा में बीजेपी का मुकाबला कांग्रेस समेत जेजेपी, आईएनएलडी से है। वहीं महाराष्ट्र में बीजेपी-शिवसेना गठबंधन का मुकाबला कांग्रेस-एनसीपी से है।

Recommended Video

    Maharashtra और Haryana में अगली बार किसकी सरकार ? देखिए सर्वे | वनइंडिया हिन्दी
    महाराष्ट्र में कितनी सीटें

    महाराष्ट्र में कितनी सीटें

    गौरतलब है कि महाराष्ट्र में 288 विधानसभा सीटें हैं। बीजेपी इस चुनाव में 150 सीटों पर चुनाव लड़ रही है, वहीं शिवसेना 124 सीटों पर लड़ रही है। इसके अलावा 16 सीटों पर बीजेपी-शिवसेना गठबंधन के सहयोगी दल किस्मत आजमा रहे है। कांग्रेस-एनसीपी गठबंधन में कांग्रेस और एनसीपी 125-125 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। महाराष्ट्र में पिछले पांच सालों से बीजेपी-शिवसेना गठबंधन की सरकार है। वो राज्य में दोबारा सत्ता हासिल करने के लिए पूरे दमखम से उतरी है। वहीं कांग्रेस-एनसीपी भी सत्ता में वापसी की कोशिशें कर रही हैं।

    हरियाणा में कितनी सीटें

    हरियाणा में कितनी सीटें

    हरियाणा में विधानसभा की 90 सीटें हैं। बीजेपी ने सभी 90 सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं। वहीं कांग्रेस को उसके पूर्व अध्यक्ष अशोक तवर के जाने से बड़ा झटका लगा है। आईएनएलडी और जेजेपी भी हरियाणा में चुनाव मैदान में है। ऐसे में यहां मुकाबला दिलचस्प होने की उम्मीद है। हरियाणा में बीजेपी को लगातार दूसरी बार जीत की उम्मीद है, वहीं कांग्रेस अपनी खोई हुई जमीन को वापस लेने की पुररजोर कोशिश कर रही है।

    साल 2014 में किसको कितनी सीट?

    साल 2014 में किसको कितनी सीट?

    साल 2014 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी,शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस ने अलग-अलग चुनाव लड़ा है। साल 2014 के चुनाव में बीजेपी को 122 सीट मिली थी। वहीं शिवसेना को इस चुनाव में 63 सीटें मिली थी। अगर कांग्रेस की बात करें तो उसे मात्र 42 सीटें मिली थी। शरद पवार की पार्टी एनसीपी को मात्र 41 सीटें मिली थी। बाकी बाकी 13 सीटें छोटे दलों के खाते में गई थी, वहीं 7 निर्दलीय विधायक भी चुने गए थे।

    हरियाणा में किसको कितनी सीट

    हरियाणा में किसको कितनी सीट

    2014 में हुए हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा ने पहली बार राज्य में बहुमत हासिल किया था। भाजपा ने दस साल से सत्ता पर काबिज कांग्रेस को सरकार से बाहर किया था। 2014 में हरियाणा की 90 सीटों में 47 पर भाजपा को जीत मिली थी, जबकि इंडियन नेशनल लोकदल को 19 और कांग्रेस को 15 सीटों पर जीत मिली थी। अन्य को 9 सीटें मिली थी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+