Salman Khan Birthday: 55 साल के हुए मिस्टर 'दबंग', पनवेल फॉर्म हाउस में मनाया जन्मदिन, देखें तस्वीरें

Salman Khan celebrates his birthday at his farmhouse in Panvel: आज बॉलीवुड के सबसे हैंडसम हीरो में से एक सलमान खान 55 वर्ष के गए हैं लेकिन कोरोना वायरस की वजह से इस बार सलमान का जन्मदिन धूम-धाम से नहीं मनाया जा रहा है। वो खुद आज अपने ग्लेक्सी अपार्टमेंट में नहीं हैं बल्कि अपने फार्म हाउस में हैं, जहां केवल उनके परिवार के ही सदस्य मौजूद हैं।

Recommended Video

    Salman Khan Birthday: 55 साल के हुए मिस्टर 'दबंग', पनवेल फॉर्म हाउस में मनाया जन्मदिन
    सलमान ने पनवेल फॉर्म हाउस में मनाया जन्मदिन

    सलमान ने पनवेल फॉर्म हाउस में मनाया जन्मदिन

    हालांकि मीडिया वालों के फार्म हाउस पर पहुंच जाने की वजह से सलमान ने उन्हें निराश नहीं किया और पैपराजी और जर्नलिस्ट के साथ मिलकर अपना बर्थडे केक काटा और इसके बाद सलमान ने फोटोग्राफर्स के कहने पर मुस्कुराते हुए फोटो भी क्लिक करवाए।

    सलमान खान की तस्वीरें वायरल

    सलमान खान की तस्वीरें वायरल

    फोटो में हमेशा की तरह सलमान काफी डैशिंग नजर आ रहे हैं। उनकी तस्वीरें इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। वायरल तस्वीरों में उनके पिता सलीम खान समेत उनके परिवार के और भी सदस्य दिखाई दे रहे हैं। लोगों ने एक्टर को दिल खोलकर जन्मदिन की बधाई सोशल मीडिया पर दी है।

    सलमान के 'लव' में 'बागी' हुआ हमारा दिल

    सलमान के 'लव' में 'बागी' हुआ हमारा दिल

    मालूम हो कि सलमान खान वो हीरो हैं, जिसने दुनिया को 'प्रेम' दिया, जिसे देखकर 'एक लड़का और एक लड़की' एक-दूसरे से पूछते थे आखिर 'हम आपके हैं कौन', जिसके 'लव' ने 'हमें' 'बागी' होना सिखाया और यह भी बताया कि अगर प्रेम की 'जय हो' और परिवार वाले कहें कि 'हम साथ-साथ हैं' तो हर 'दबंग' इंसान की लाइफ में 'नो एंट्री' हो जाती है, दिल के इस 'सु्ल्तान' पर आज भी लड़कियां 'कुर्बान' होने को तैयार हैं, वो तो 'खामोशी' से फिल्मी कैनवस पर कहता है कि 'जानम समझा करो' और कभी ये चुलबुल पांडे बनकर पर्दे पर कहता है कि दोस्ती का एक उसूल है 'नो सॉरी और नो थैंक्यू' इसलिए जो कमिंटमेट एक बार कर दो फिर उसके बाद अपनी भी ना सुनो।

    धूम-धाम से नहीं मनेगा सलमान का BIRTHDAY

    धूम-धाम से नहीं मनेगा सलमान का BIRTHDAY

    गौरतलब है कि एक दिन पहले ही सलमान खान ने अपने फैंस से खास अपील की थी कि वो इस बार अपने बर्थडे पर अपने घर पर नहीं है, उन्होंने फैंस से कहा था कि कोरोना के कारण वह भीड़ ना करें और बचाव के लिए सोशल डिस्टैंसिंग का पालन करें। सलमान खान के घर के बाहर लगे नोटिस में लिखा था, 'वर्षों से मेरे फैंस का प्यार और स्नेह मेरे जन्मदिन पर उमड़ता रहा है लेकिन इस साल मेरा तहे दिल से अनुरोध है कि कोरोना वायरस महामारी को ध्यान में रखते हुए मेरे घर के बाहर भीड़ एकत्रित ना करें और सोशल डिस्टैंसिंग का पालन करें। मास्क पहनिए और सैनिटाइज करो। सोशल डिस्टैंसिंग का पालन करो। इस वक्त मैं गैलेक्सी में नहीं हूं।'

    यह पढ़ें: Bollywood Drugs Connections: साल 2020 में NCB के रडार पर रहे ये मशहूर सितारे, संसद में भी गूंजा मामला

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+