महाराष्ट्र में चार मंजिला इमारत गिरी, 2 की मौत, 5 लोग अभी भी दबे

Recommended Video

    Maharashtra: Bhiwandi में 4 मंजिला Building गिरी, 2 लोगों की मौत | वनइंडिया हिंदी

    मुंबई। महाराष्ट्र के भिवंडी में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां के शांति नगर इलाके में एक चार मंजिला इमारत गिर गई। राहत और बचाव कार्य जारी है। इस हादसे में अब तक 5 लोगों को सुरक्षित मलबे से बाहर निकाला जा चुका है। हादसे में घायल लोगों को पास के IGM अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इमारत के मलबे में अभी भी 5 लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है।

    महाराष्ट्र में चार मंजिला इमारत गिरी, एक की मौत, 5 लोग अभी भी दबे


    तो वहीं इस हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई है। एक मृतक की पहचान 28 साल के शिराज अंसारी के रूप में हुई है। देर रात बिल्डिंग का कॉलम फटने लगा था। इससे पहले लोग इमारत खाली करते, यह हादसा हो गया। लोगों के निकलने से पहले ही बिल्डिंग ताश की पत्तों की तरह ढह गई। पुलिस और दमकल विभाग मौके पर पहुंच गया है।

    इमारत छह साल पुरानी बताई जा रही है। लोगों को बचाने का काम जारी है। आपको बता दें कि कुछ ही समय पहले मुंबई के डोंगरी इलाके में भी एक इमारत ढह जाने के चलते 14 लोगों की मौत हो गई थी। इस दौरान बचाव दल ने करीब 72 घंटे रेस्‍क्यू ऑपरेशन चला कर 23 लोगों को इमारत के मलबे से सुरक्षित बाहर निकाला था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+