नागपुर: कोरोना हॉस्पिटल के ICU वार्ड में लगी आग, एक महिला सहित तीन लोगों की मौत
नागपुर। महाराष्ट्र के नागपुर जिले के वाड़ी इलाके के वेलट्रीट अस्पताल में रात करीब 8 बजे भीषण आग लग गई। आग अस्पताल में उपरी मंजिल पर लगी थी और देखते ही देखते आईसीयू तक जा पहुंची। आनन फानन में मरीजों को आईसीयू से निकालकर दूसरे अस्पताल में शिफ्ट किया गया और दमकल को सूचना दी गइ्र। सूचना पाकर दमकल की 6 गाडि़यां मौके पर पहुंच गई हैं और आग पर काबू पा लिया है। जो जानकारी मिल रही है उसके मुताबिक तीन लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में एक महिला भी शामिल है। अस्पताल को भी खासा नुकसान पहुंचा है।

Recommended Video
आग कैसे लगी इसकी भी जानकारी अभी नहीं है। जांच के आदेश दे दिए गए हैं। वैसे बताया जा रहा है कि आग एसी के शॉर्ट सर्किट से लगा है। जो जानकारी मिल रही है उसके मुताबिक अस्पताल में कोरोना मरीजों का इलाज चल रहा था। आपको बता दें कि नागपुर में कोरोना का कहर सबसे ज्यादा है। नागपुर में आज पिछले 24 घंटे में कोरोना के 6489 नए मामले सामने आए हैं। वहीं 64 लोगों की मौत हो गई है। हालांकि इस दौरान 2175 मरीज डिस्चार्ज हो गए हैं। वहीं महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में 58,993 नए कोरोना पाजिटिव मामले सामने आए।
जिसके बाद महाराष्ट्र में कोरोना के सक्रिय मामले बढ़कर 5,34,603 हो गए हैं। 58,993 नए कोविड 19 मामलों के साथ, महाराष्ट्र ने शुक्रवार (9 अप्रैल) को पिछले साल महामारी के प्रकोप के बाद से अपना दूसरा सबसे अधिक केस सामने आए हैं। महाराष्ट्र में एक दिन स्पाइक 59,907 है, जो बुधवार (7 अप्रैल) को थी। इसके अलावा एक दिन में 301 लोगों की कोरोना के चलते मौत हो गई।
अमित शाह ने जताया दुख
अमित शाह ने कहा कि नागपुर के एक अस्पताल में आग लगने के समाचार से अत्यंत दुखी हूं। मैं दुख की इस घड़ी में मृतकों के परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूँ व ईश्वर से घायलों के शीघ्र ही स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।












Click it and Unblock the Notifications