महाराष्ट्र : पुणे में ट्रक और कार की भीषण टक्कर, 9 लोगों की मौत

पुणे। महाराष्‍ट्र के पुणे में देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां के कदमवाक वस्ती गांव के पास पुणे-सोलापुर नेशनल हाईवे पर एक ट्रक की टक्कर से कार में सवार 9 लोगों की मौत हो गई। सभी युवक कॉलेज में पढ़ने वाले छात्र थे और यावत गांव के निवासी थे। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक इस हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे राहत और बचाव दल के लोगों ने बड़ी मुश्किल से शवों को बाहर निकाला।

महाराष्ट्र : पुणे में ट्रक और कार की भीषण टक्कर, 9 लोगों की मौत

सूचना के मुताबिक सभी हादसे का शिकार हुए सभी लोग पुणे के यावत गांव जा रहे थे लेकिन पहुंचने से पहले उनकी कार दुर्घटना का शिकार हो गई जानकारी के मुताबिक कार ड्राइवर अपना नियंत्रण खो बैठा और बड़ी रफ्तार से डिवाइडर तोड़कर सामने से आ रहे ट्रक से जा टक्कराया। मृतक छात्रों के नाम अक्षय भारत वाईकर, विशाल सुभाष यादव, निखिल चंद्रकांत वाबळे, सोनू ऊर्फ नूर महमद अब्बास दाया, परवेज आशपाक अत्तार, शुभम रामदास भिसे, अक्षय चंद्रकांत घिगे, दत्ता गणेश यादव, और जुबेर अजिज।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+