नागपुर के मेयर संदीप जोशी पर जानलेवा हमला, बाल-बाल बचे, पुलिस ने बतायी ये वजह
नागपुर। एक बड़ी खबर महाराष्ट्र से है, जहां नागपुर में कुछ अज्ञात हमलावरों ने शहर के मेयर संदीप जोशी पर मंगलवार रात को जानलेवा हमला किया है, प्राप्त जानकारी के मुताबिक मेयर संदीप जोशी की कार पर अज्ञात हमलावरों मे कई राउंड फायरिंग की, हालांकि जोश इस हमले में बाल-बाल बच गए हैं।

ये हमला वर्धा रोड पर एम्प्रेस पैलेस के पास हुआ है, बताया जाता है महापौर परिवार के साथ किसी काम से गए थे, लौटते समय अज्ञात बदमाशों ने उनकी कार पर तीन राउंड फायर किया, इसके बाद बदमाश फरार हो गए, घटना के बाद जोशी का परिवार का दहशत में हैं, स्थानीय सिनेगांव पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक जोशी को 6 दिसंबर को एक धमकी भरा पत्र भी मिला था, जिसमें उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई थी, इसकी शिकायत भी सदर थाने में की गई थी, इस बारे में बात करते हुए जोशी ने कहा कि वो कल रात अपने परिवार संग बाहर थे, वो जब घर लौट रहे थे तो कुछ बदमाशों ने मेरी कार पर तीन बार गोली चलाई, मुझे पहले भी धमकी मिली थी।

बता दें कि मेयर बने जोशी ने पदभार संभालने के बाद अतिक्रमण के खिलाफ लगातार मुहिम चला रहे हैं , जिसकी वजह से उन्हें कई विरोधियों का सामना करना पड़ रहा है, ऐसे में शक जताया जा रहा है कि ये काम उनके किसी विरोधी का हो, फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। शहर के मेयर पर इस तरह से हुए जानलेवा हमले के बाद स्थानीय पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया है हालांकि, इस गंभीर मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी या हिरासत में लेने की खबर सामने नहीं आई है।












Click it and Unblock the Notifications