Maharana Pratap Jayanti:भारत के महान योद्धा महाराणा प्रताप के बारे में जानें ये 5 बातें
Maharana Pratap Jayanti:भारत के महान योद्धा महाराणा प्रताप के बारे में जानें ये 5 बातें
नई दिल्ली, 13 जून: मेवाड़ के 13वें राजा महाराणा प्रताप की जयंती आज (13 जून) को पूरे भारत में मनाई जा रही है। अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार महाराणा प्रताप जयंती हर साल 9 मई को पड़ती है। हालांकि, हिंदू कैलेंडर ज्येष्ठ के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को योद्धा राजा महाराणा प्रताप की जयंती मनाई जाती है। इसलिए इस बार 13 जून को मनाया जा रहा है। अग्रेंजी कैलेंडर के अनुसार महाराण प्रताप का जन्म 9 मई, 1540 में हुआ था। राजस्थान और हिमाचल प्रदेश सहित कई राज्य महाराणा प्रताप जयंती पूरे जोश में मनाते हैं और इस दिन को सार्वजनिक अवकाश भी घोषित करते हैं। भारत के महान योद्धा महाराणा प्रताप की जयंती पर जानें उनके बारे में ये खास बातें।

महाराणा प्रताप का जन्म 9 मई 1540 को हुआ
1. महाराणा प्रताप का जन्म 9 मई 1540 को एक राजपूत परिवार में हुआ था। उनके पिता उदय सिंह द्वितीय मेवाड़ वंश के 12वें शासक और उदयपुर के संस्थापक थे। परिवार में सबसे बड़े बच्चे प्रताप के तीन भाई और दो सौतेली बहनें थीं।

भारत के सबसे मजबूत योद्धा थे महाराणा प्रताप
2. महाराणा प्रताप को भारत के अब तक के सबसे मजबूत योद्धाओं में से एक माना जाता है। इसलिए उन्हें 'माउंटेन मैन' भी कहा जाता है। महाराणा प्रताप 2.26 मीटर (7 फीट 5 इंच) लंबे थे। वह 72 किलोग्राम वजनी बॉडी आर्मर यानी कवच भी पहनते था। 81 किलो का भाला रखते थे। इसके अलावा उनके पास दो भारी वजनी तलवारें भी थी। कुल मिलाकर लगभग 208 किलोग्राम वजन वह अपने साथ लेकर चलते थे।

राजा बनना आसान नहीं था महाराणा प्रताप के लिए
3.महाराणा प्रताप का सिंहासन पर चढ़ना आसान नहीं था। प्रताप की सौतेली मां रानी धीर बाई, मुगल सम्राट अकबर के हाथों उदय सिंह की हार के बाद कुंवर जगमल को राजा बनाना चाहती थीं। 1568 में, अकबर ने चित्तौड़गढ़ किले पर कब्जा कर लिया था और मेवाड़ राजघराने ने उदयपुर में शरण ली थी। एक लंबे संघर्ष के बाद, प्रताप को राजा बनाया गया क्योंकि जगमल को एक अयोग्य शासक के रूप में पाया गया था।

अकबर को तीन बार महाराणा प्रताप ने हराया था
4. महाराणा प्रताप मुगल साम्राज्य के विस्तारवाद के खिलाफ सैन्य प्रतिरोध और हल्दीघाटी की लड़ाई और देवर की लड़ाई में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका के लिए जाने जाते हैं। उसने मुगल बादशाह अकबर को तीन बार हराया था - 1577, 1578 और 1579 में।

महाराणा प्रताप की 11 पत्नियां, 17 बच्चे थे
5. महाराणा प्रताप की 11 पत्नियां और 17 बच्चे थे। उनके सबसे बड़े पुत्र, महाराणा अमर सिंह 1, उनके उत्तराधिकारी बने और मेवाड़ वंश के 14वें राजा थे। महाराणा प्रताप की मृत्यु 56 वर्ष की आयु में 19 जनवरी, 1597 को एक शिकार दुर्घटना में घायल होने के बाद हुई थी।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications