France vs Senegal: भारत में कितने बजे शुरू होगा फ्रांस-सेनेगल मैच? LIVE देखने का ये है तरीका
France vs Senegal LIVE Streaming, FIFA World Cup 2026: फीफा वर्ल्ड कप 2026 (FIFA World Cup 2026) का रोमांच अपने चरम पर पहुंच चुका है। टूर्नामेंट के शुरुआती कुछ दिनों में ही केप वर्डे द्वारा स्पेन को और कतर द्वारा स्विट्जरलैंड को रोककर बड़े उलटफेर देखने को मिल चुके हैं। इसी कड़ी में अब ग्रुप स्टेज का सबसे हाई-ऑक्टेन मुकाबला होने जा रहा है, जहां खिताब की प्रबल दावेदार और विश्व रैंकिंग में तीसरे स्थान पर काबिज फ्रांस की टीम का सामना 16वीं रैंकिंग वाली मजबूत अफ्रीकी टीम सेनेगल (France vs Senegal) से होगा।
मैच पर टिकी फुटबॉल फैंस की निगाहें (France vs Senegal LIVE Streaming, FIFA World Cup 2026)
न्यू जर्सी के प्रतिष्ठित मेटलाइफ स्टेडियम में होने वाले इस मैच पर दुनिया भर के फुटबॉल फैंस की निगाहें टिकी हैं। यह मुकाबला फ्रांस के लिए साल 2022 के फाइनल में अर्जेंटीना से मिली हार के बाद अपनी वैश्विक बादशाहत को दोबारा साबित करने का पहला कदम है। वहीं, सेनेगल की टीम अपने खेल और आक्रामकता से किसी भी बड़ी टीम का समीकरण बिगाड़ने में पूरी तरह सक्षम है।

भारतीय समयानुसार कब शुरू होगा मैच?
भारत में फुटबॉल फैंस के लिए यह मुकाबला आधी रात को खेला जाएगा। फ्रांस और सेनेगल के बीच यह मुकाबला भारतीय समयानुसार 17 जून (बुधवार) को रात 12:30 बजे (यानी आज देर रात) शुरू होगा। यदि आप भारत में इस मुकाबले का आनंद लेना चाहते हैं तो आपको कुछ बातों का ध्यान रखना होगा। भारतीय दर्शक इस मुकाबले को अपने टेलीविजन सेट पर Unite8 स्पोर्ट्स नेटवर्क (Unite8 Sports Network) के चैनल्स पर लाइव देख सकते हैं। यदि आप मोबाइल, लैपटॉप या स्मार्ट टीवी पर मैच देखना चाहते हैं, तो Zee5 ऐप पर वैध सब्सक्रिप्शन के साथ इसकी लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध रहेगी।
एमबापे की फ्रांस के सामने सेनेगल का इतिहास बदलने का मौका
किलियन एमबापे की कप्तानी में फ्रांसीसी टीम अनुभव और युवा प्रतिभा का बेहतरीन मिश्रण है। टीम के पास माइक मैनन जैसा गोलकीपर और उस्मान डेम्बेले, माइकल ओलिस जैसे फॉरवर्ड्स हैं जो मैच का रुख बदल सकते हैं। अफ्रीकी महाद्वीप की सबसे मजबूत टीमों में से एक सेनेगल के पास कालिदौ कौलीबाली जैसा मजबूत डिफेंडर और इद्रिसा गाना गेई जैसा अनुभवी मिडफील्डर है। इतिहास गवाह है कि सेनेगल पहले भी विश्व कप के शुरुआती मैचों में फ्रांस जैसी दिग्गज टीम को चौंका चुका है।
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन
फ्रांस: माइक मैनन (गोलकीपर), जूल्स कौंडे, विलियम सलीबा, डेयोट उपामेकानो, थियो हर्नांडेज़, ऑरेलियन टचौमेनी, एन'गोलो कांटे, एड्रियन रैबियो, उस्मान डेम्बेले, माइकल ओलिस, किलियन एमबापे।
सेनेगल: एडौर्ड मेंडी (गोलकीपर), क्रेपिन डिएट्टा, कालिदौ कौलीबाली, मूसा नियाखाते, इस्माइल जैकब्स, इद्रिसा गाना गेई, पेप मातार सर, हबीब डिएरा।















Click it and Unblock the Notifications