महाराजगंज के सांसद ने लोकसभा में उठाया वन ग्राम का मुद्दा
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के महाराजगंज के 18 वन ग्राम को राजस्व ग्राम का दर्जा तो मिल गया है लेकिन इन ग्रामों में रहने वाले 35 हजार लोगों के पास किसी भी तरह की बुनियादी सुविधा अभी तक नहीं पहुंची है। लोकसभा में प्रश्न काल के दौरान महाराजगंज के सांसद पंकज चौधरी ने अपने क्षेत्र के लोगों की इस समस्या के बारे में सवाल उठाते हुए मांग की कि इन 18 ग्रामों को शिक्षा, पेयजल और बिजली जैसी सुविधा दी जाय।

सांसद पंकज चौधरी ने इस बारे में लोकसभा में कहा कि पहले जब वन निगम का कटान होता था तो वहां पौधे लगाए जाते थे और स्थानीय मजदूरों को वहां दस साल तक बसाया जाता था। वे मजदूर उन पौधों की देख रेख के साथ साथ खेती बाड़ी करते थे। इससे उनकी जिंदगी चलती थी। लेकिन वन की कटाई बंद होने के बाद भी मजदूर वहीं बसे रहे और उनको कोई सुविधा नहीं मिली जिस वजह से वे खस्ता हालत में जीवन बिता रहते हैं।
सांसद ने सूचित किया कि उनके क्षेत्र में ऐसे 18 वन ग्राम है जिनमें 35000 लोग रहते हैं। उन्होंने बहुत संघर्षों के बाद इन 18 ग्रामों को राजस्व ग्राम का दर्जा तो दिला दिया लेकिन यहां के वासियों को शिक्षा, बिजली, पानी जैसी कोई बुनियादी सुविधाएं नहीं मिली। बिना बिजली पानी के वे कैसे जी रहे हैं? सांसद ने इन ग्रामों तक मूलभूत सुविधाएं पहुंचाने की मांग की। देखिए वीडियो :












Click it and Unblock the Notifications