नासिक कुंभ में महापाप, साध्वी ने सबसे बड़े महंत पर लगाया गलत ढ़ंग से छूने का आरोप
नासिक। दो दिन पहले नासिक में जिस महाकुंभ की पवित्र शुरुआत हुई अब उसी महाकुंभ के उत्सव के रंग बिगड़ने लगे हैं। कुंभ में महापाप होने की खबर आने लगी है। साध्वी त्रिकाला ने अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत ज्ञान दास पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

आरोप छेड़खानी और गलत ढ़ंग से छूने का लगा है। साध्वी त्रिकाला का आरोप है कि शुक्रवार को ध्वजारोहण के समय महंत दास ने उनके इच्छा के विरूद्द उन्हें छूने की कोशिश की। साध्वी ने आरोप लगाया है कि महंत की इस हरकत के बाद इस मामले में पुलिस का संज्ञान लेनी चाहिए।
साध्वी द्वारा लगाए गए इस गंभीर आरोप पर महंत ज्ञान दास ने इंकार करते हुए क हा है कि ये आरोप उनके खिलाफ बड़ी साजिश हिस्सा है। उन्होंने इस आरोप को नकारते हुए कहा है कि जो भी आरोप लगाए जा रहे है वो निराधार है। महंत ज्ञानदास ने कहा कि किसी ने साध्वी को बाहर से भेजा है और मुझे फंसाने की कोशिश की गई है।












Click it and Unblock the Notifications