महागठबंधन भ्रष्टाचार का गठबंधन, नामदारों का अद्भुत संगम है: पीएम मोदी
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2019 से पहले राजनीतिक दल एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाने में एक दूसरे से आगे निकल रहे हैं। एक ओर महागठबंधन की ताकत बढ़ रही है तो वहीं दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी एनडीए को मजबूत करने में लगी है। शनिवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राजधानी कोलकाता में महागठबंधन का शक्तिप्रदर्शन किया। अब विपक्षी दलों के प्रदर्शन पर पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने अंदाज में निशाना साधा। महाराष्ट्र और गोवा के भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के दौरान उन्होंने महागठबंधन को भ्रषिटाचार को गठबंधन बताया। उन्होंने कहा कि ये महागठबंधन एक अनोखा बंधन है। ये नामदारों का बंधन है। महागठबंधन भाई और भतीजों का है। ये भ्रष्टाचार, घोटालों और नकारत्मकतास अस्थिरता का अद्भुत संगम है।

उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों को अपनी हार का डर सता रहा है। उन्होंने उस हार का ठीकरा अभी से ईवीएम पर फोड़ने की तैयारी शुरू कर दी है। एक बार फिर से ईवीएम को विलेन बनाया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि कोलकाता के जिस मंच से वो लोग देश और लोकतंत्र बचाने की बात कह रहे थे उसी मंच से एक नेता ने बोफोर्स की याद दिला दी। उन्होंने कहा कि सच्चाई कभी न कभी सच बाहर आ ही जाता है।












Click it and Unblock the Notifications