Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Maha Kumbh Special Train: महाकुंभ के लिए रेलवे की खास तैयारी, शुरू हो रही कई स्पेशल ट्रेन, यहां देखें लिस्ट

Maha Kumbh 2025 Special Trains: महाकुंभ मेला हिंदू धर्म का सबसे बड़ा और महत्वपूर्ण धार्मिक आयोजन है, जिसे अत्यंत पवित्र माना जाता है। यह भव्य आयोजन हर बारह साल में एक बार होता है और दुनियाभर से करोड़ों श्रद्धालुओं और साधु-संतों इसमें शामिल होते हैं। महाकुंभ 2025 का आयोजन उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में त्रिवेणी संगम पर होने जा रहा है, जो गंगा, यमुना और पौराणिक सरस्वती नदियों के संगम का पवित्र स्थल है।

त्रिवेणी संगम को मोक्ष की प्राप्ति और पापों के प्रायश्चित के लिए एक अत्यंत शुभ स्थान माना गया है। इस मेले में भाग लेने वाले श्रद्धालु यहां आकर स्नान करते हैं और धार्मिक अनुष्ठानों के जरिए अपने जीवन को पवित्र करते हैं। साधु-संतों की उपस्थिति और अखाड़ों की पेशवाई इस आयोजन को और भी भव्य बनाती है।

Maha Kumbh Special Train

महाकुंभ मेला न केवल एक धार्मिक उत्सव है, बल्कि यह भारतीय संस्कृति, परंपरा, और एकता की भावना का भी प्रतीक है। यहां आने वाले श्रद्धालु न केवल अपनी आस्था को मजबूत करते हैं, बल्कि देशभर से आए विभिन्न समुदायों के लोगों के साथ जुड़ने का भी अनुभव प्राप्त करते हैं।
ये भी पढ़ें: Maha Kumbh 2025: श्रद्धालुओं के द्वार तक पहुंचेगी रोडवेज बस, ले जाएगी प्रयागराज महाकुंभ, केवल करना होगा ये काम

महाकुंभ मेला 2025 में प्रयागराज में आयोजित होगा, जिसमें करोड़ों लोगों के आने की संभावना है। इसे सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए रेलवे और प्रशासन ने विशेष तैयारियां की हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

महाकुंभ मेला 2025 की तारीखें और स्नान

महाकुंभ मेला 2025 की शुरुआत 13 जनवरी 2025 को पौष पूर्णिमा स्नान से होगी और इसका समापन 26 फरवरी 2025 को महाशिवरात्रि के दिन होगा। इस दौरान प्रमुख स्नान की तारीखें निम्नलिखित हैं:

मकर संक्रांति: 14 जनवरी 2025
मौनी अमावस्या: 29 जनवरी 2025
बसंत पंचमी: 3 फरवरी 2025

भारतीय रेलवे की विशेष तैयारियां

महाकुंभ मेला 2025 में आने वाले करोड़ों श्रद्धालुओं की यात्रा को सुगम बनाने के लिए भारतीय रेलवे ने विशेष योजना बनाई है। इस दौरान लगभग 13,000 ट्रेनों का संचालन होगा, जिसमें 10,000 नियमित ट्रेनें और 3,000 विशेष ट्रेनें शामिल हैं। इसके अलावा, 560 ट्रेनें रिंग रेल रूट पर चलेंगी, जो प्रयागराज को अयोध्या, वाराणसी, जौनपुर और चित्रकूट जैसे प्रमुख स्थानों से जोड़ेंगी। इसके अलावा, दक्षिण मध्य रेलवे (SCR) ने महाकुंभ मेले के लिए विभिन्न गंतव्यों को जोड़ने वाली 16 विशेष ट्रेनें निर्धारित की हैं।

दक्षिण मध्य रेलवे द्वारा महाकुंभ 2025 के लिए विशेष ट्रेनों की लिस्ट

ट्रेन नंबर कहां से-कहां तक ट्रेन खुलने का समय ट्रेन के पहुंचने का समय यात्रा की तारीख
जनवरी 2025
यात्रा की तारीख
फरवरी 2025
1
7701 गुंटूर-आजमगढ़ 23
17.15 (2nd Day)
24th -
2
7702 आज़मगढ़-गुंटूर 19.45
09.00 (2nd Day)
26th -
3
7707
मौला अली-आजमगढ़
23.55
17.15 (2nd Day)
18th 21st
4
7708
आज़मगढ़- मौला अली
19.45
07.30 (2nd Day)
20th 23rd
5
7711 मौला अली-गया 17.5
09.00 (2nd Day)
19th -
6
7712 गया- मौला अली 19.45
07.30 (2nd Day)
21st -
7
7729 मौला अली-गया 17
09.00 (2nd Day)
22nd -
8
7730 गया- मौला अली 19.45
07.30 (2nd Day)
24th -
9
7719 गुंटूर-गया 14.2
09.00 (2nd Day)
25th -
10
7720 गया-गुंटूर 14.15
04.00 (2nd Day)
27th -
11
7721 नांदेड़-पटना 23
10.30 (2nd Day)
22nd -
12
7722 पटना-नांदेड़ 15.3
04.30 (2nd Day)
24th -
13
7725 काचीगुड़ा-पटना 16.45
10.30 (2nd Day)
25th -
14
7726 पटना-काचीगुडा 11.3
07.00 (2nd Day)
27th -

यात्रा को सुरक्षित और सुगम बनाने की व्यवस्था

भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम किए हैं। रेलवे स्टेशन पर भीड़ नियंत्रण, सुरक्षा, और समय पर ट्रेन संचालन सुनिश्चित करने के लिए व्यापक योजना बनाई गई है। महाकुंभ मेला 2025 के इस आयोजन में दुनियाभर से करोड़ों श्रद्धालु शामिल होंगे।
ये भी पढ़ें: Maha Kumbh 2025: महाकुंभ में 5 साल से हाथ उठाए साधु हरिवंश गिरी और एंबेसडर बाबा भी पहुंचे, जानिए पूरी कहानी

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+