Maha Kumbh 2025: श्रद्धालुओं के द्वार तक पहुंचेगी रोडवेज बस, ले जाएगी प्रयागराज महाकुंभ, केवल करना होगा ये काम
Maha Kumbh 2025: उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम ने महाकुंभ 2025 के दौरान श्रद्धालुओं के लिए एक विशेष सेवा शुरू की है। इस सेवा के तहत, रोडवेज बसें श्रद्धालुओं को उनके गांव, मोहल्ले और दरवाजे से उन्हें लेकर महाकुंभ तक जाएंगी और वापस उन्हें उनके मोहल्ले तक छोड़ेंगी।
इस तरह कर सकते हैं बस की बुकिंग
इस सेवा का लाभ उठाने के लिए, श्रद्धालुओं को बस की बुकिंग करानी होगी। बुकिंग के लिए, श्रद्धालुओं को वाराणसी के केंट रोडवेज बस स्टेशन पर आकर संपर्क करना होगा। वहां उन्हें एक फार्म में अपना नाम, मोबाइल नंबर, यात्रियों की संख्या आदि का विवरण भरना होगा।

बुकिंग के लिए आवश्यक शर्तें
बस की बुकिंग के लिए, श्रद्धालुओं को किराये का 20 प्रतिशत अग्रिम भुगतान करना होगा। इसके अलावा, श्रद्धालुओं को एक साथ 40-50 लोगों को इकट्ठा करना होगा। यदि गांव, कस्बा, कालोनी में एक साथ महाकुंभ जाने के लिए 40-50 लोग इकट्ठा हो गए तभी बस दरवाजे तक आएगी।
विशेष सुविधा बुजुर्गों और महिलाओं के लिए
रोडवेज के वाराणसी परिक्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक परशुराम पांडेय ने बताया कि महाकुंभ के दौरान श्रद्धालुओं को यह सुविधा मिलेगी। वाराणसी परिक्षेत्र से 320 और विभिन्न क्षेत्रों से 400 बसें चलेंगी। बुजुर्ग श्रद्धालुओं और महिलाओं के लिए यह सुविधा सुविधाजनक होगी।
बस बुकिंग की तिथि और समय
श्रद्धालु 13 जनवरी के बाद से रोडवेज की एसी और साधारण बसों की बुकिंग करवा सकते हैं। यात्रा से 24 घंटे पहले यात्रियों को बस के बुकिंग की जानकारी कैंट बस स्टेशन के वरिष्ठ केंद्र प्रभारी और एआरएम को देनी होगी।
उसके बाद बस तय समय पर बुकिंग कराने वाले व्यक्ति द्वारा बताए गए स्थान पर पहुंचेगी। मोहल्ले और कॉलोनी के सभी लोग बस में बैठेंगे और बस उन्हें प्रयागराज ले जाएगी। प्रयागराज में सभी श्रद्धालु महाकुंभ में स्नान करेंगे।
स्नान के बाद बस उन्हें वापस लेकर आएगी। वापसी में श्रद्धालुओं को वापस लाकर उसी स्थान पर छोड़ा जाएगा, जहां से बस ने उन्हें उठाया था। बस बुक कराने वाले व्यक्ति को यात्रा पूरी होने से पहले तय किराया भी देना होगा।












Click it and Unblock the Notifications