बिहार: 'जगह मिलने पर पास दिया जाएगा कृपया गोली ना मारे'
पटना( मुकुन्द सिंह)। बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर विपक्षी दलों ने कुछ इस तरह से तंज कसा कि सरकार की बोलती ही बंद हो गई है। बिहार के मुख्य विपक्षी दल बीजेपी के नेताओं ने बिहार में बढ़ते अपराध और बात-बात पर गोली मारने को लेकर अपने गाड़ी के पीछे "जगह मिलने पर पास दिया जाएगा कृपया गोली ना मारे" का पोस्टर चिपका दिया है।
अपराध के कारण सिसक रहा बिहार और मंत्री तेज प्रताप कर रहे हैं मस्ती
आपको बताते चलें कि बिहार के सत्ताधारी नेता और गया के एमएलसी के बेटे द्वारा गाड़ी साइड नहीं देने पर एक छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी ।
बिहार : साधू यादव के साले की दबंगई, किसान की गोली मारकर की हत्या
केवल राजनैतिक दल ही नहीं आम जनता भी सोशल मीडिया और पोस्टरों पर तंज कसने से पीछे नहीं है वो किस तरह से बात कर रही है सरकार के बारे में जानने के लिए नीचे की स्लाइडों पर क्लिक कीजिये..

जो पत्रकार ज़्यादा लिखते हैं अखबार में, उनको सरेआम ठोंक देते हैं बिहार में...
बिहार के सीवान में हुए चर्चित पत्रकार हत्याकांड के बाद जनता द्वारा कुछ इस तरह सरकार को कोसने का काम किया जा रहा है। आपको बताते चले कि पत्रकार राजदेव हत्याकांड के एक हफ्ता बीत जाने के बाद आज तक मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। वहीं नालंदा के एक पत्रकार को सूबे के सत्तादारी दल जदयू के एमएलसी हीरा बिंद के द्वारा एक खबर छापने को लेकर मारने की धमकी दिया गया है।

गिनती नहीं करते हैं यहां अपराध में, इहाँ तो भैया चाचा बैठे हैं सरकार में...
सूबे की जनता द्वारा सत्ताधारी सरकार पर कुछ इस तरह अपनी भड़ास निकालती नजर आ रही है। उसका गुस्सा इस रूप में बाहर निकल रहा है।

तनि सोच समझ के निकलियेगा बजार में, अच्छी लगीं तो उठा लेंगे कार में...
अपराधियों के द्वारा सूबे में लगातार महिलाओं और लड़कियों का अपहरण के बाद सामूहिक दुष्कर्म को देखते हुए लोगों ने सरकार को कुछ इस तरह से कोसने का काम किया है।

बहार ला दिए हैं नीतीश कुमार बिहार में, सत्ता का दरबार लगता हैं कारागार में...
महागठबंधन के सरकार में शामिल राष्ट्रीय जनता दल के नेताओं द्वारा जेल में जाकर राजद के पूर्व बाहुबली नेता सहाबुद्दीन से मुलाकात करने को लेकर सूबे की जनता ने सरकार कुछ इस तरह से सोशल मीडिया पर पोस्ट कर घेरने की कोशिश की है।

कुछ दिन तो गुजारिये बिहार में, पता चला चल जाएगा इस सरकार में.
बिहार में बाहर से आने वाले लोगों के लिए सूबे की जनता ने कुछ इस तरह बिहार मे चल रहे सरकार का परिचय दिया है। आपको बताते चलें की बिहार के बाहर से आने वाले लोगों को बिहार मे चल रहे अपराधी राज के बारे में नहीं पता होता है। वही उन लोगों के साथ जब कोई इस तरह के अपराधी घटना घटती है तो लोग इस तरह की बात करते नजर आते हैं।












Click it and Unblock the Notifications