Video: शराब की दुकान खुलते ही इस शख्स की खुशी थी देखने लायक, नतमस्तक होकर दुकान के सामने की पूजा

चेन्नई, जून 14। देश में कोरोना महामारी की दूसरी लहर का असर कम होने की वजह से अब कई राज्यों में सरकारों ने ढील देना शुरू कर दिया है। कोरोना के मामलों में कमी आने के बाद राज्य सरकारें तमाम आर्थिक गतिविधियों को शुरू कर रही हैं। इस बीच सोमवार से तमिलनाडु में भी कई आर्थिक गतिविधियों को शुरू किया गया, जिसमें शराब की दुकानें भी शामिल हैं। राज्य के अंदर शराब की दुकानें खुल जाने को लेकर लोगों के अंदर एक अलग ही खुशी है। इसका अंदाजा आप इस वीडियो से लगा सकते हैं।

Recommended Video

    Covid-19 Update: Tamil Nadu के Madurai में खुला ठेका, शख्स की खुशी का ठिकाना ना रहा । वनइंडिया हिंदी
    Liquor

    कथित तौर पर डीएमके के कार्यकर्ता था ये शख्स

    ये वीडियो राज्य के मदुरै जिले का है, जहां सरकार के आदेश के बाद जैसे ही शराब की दुकान खुली तो दुकान पर पहुंचे एक कस्टमर की खुशी देखने लायक थी। दुकान पर शराब लेने पहुंचे इस स्थानीय युवक ने शराब की बोतलों की पूजा शुरू कर दी। ये वीडियो मदुरै के अन्ना बस स्टैंड इलाके का है और बताया जा रहा है कि जो शख्स वीडियो में नजर आ रहा है वो डीएमके का कार्यकर्ता है।

    2-3 बोतलें खरीदी शराब की दुकान से

    कथित तौर पर डीएमके के इस कार्यकर्ता ने शराब की दुकान खुलने से पहले वहां विशेष पूजा की। दुकान के सामने दिया जलाया और फूल भी बरसाए और फिर दुकान के सामने नतमस्तक होकर 2-3 बोतलें खरीद और वहीं पीना शुरू कर दिया। हालांति ये तमाशा थोड़ी देर का ही था। फिर वो व्यक्ति शर्माते हुए वहां से चला गया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+