महाराष्ट्र में मदुरै एक्सप्रेस पटरी से उतरी, सभी यात्री सुरक्षित

नई दिल्ली। महाराष्ट्र के खंडाला में देर रात तकरीबन 3.30 मदुरै एक्सप्रेस पटरी से उतर गई। घटना के बाद ट्रेन के कई डिब्बे पटरी से उतर गए, जिसकी वजह से कुछ देर तक ट्रेन का संचालन बाधित रहा। तकरीबन एक घंटे तक इस रूट पर ट्रेनों का संचालन बाधित रहने के बाद ट्रेन की क्षतिग्रस्त कोच को ट्रेन से अलग करके ट्रेन सेवा को फिर से बहाल कर दिया गया है। हालांकि अन्य रूट की ट्रेनों का संचालन इस हादसे की वजह से बाधित नहीं हुआ। अभी तक इस हादसे में किसी के भी घायल होने की खबर नहीं है।

accident

यह हादसा उस वक्त हुआ जब खंडाला घाट में ट्रेन के पीछे लगाया गया इंजन अचानक उसके आगे खड़े कोच से टकरा गया जिसके चलते डिब्बे ट्रैक से फिसल गया। इस हादसे में किसी हताहत की खबर नहीं है, लेकिन मुंबई से आने वाली लेन की यातायात पर इसका असर हुआ है। इस हादसे के बाद मुंबई- पुणे के बीच दौड़ने वाली सिंहगड एक्सप्रेस, प्रगति एक्सप्रेस, इंटरसिटी एक्सप्रेस और कर्जत पैसेंजर रद्द कर दी गई।

मुंबई से पुणे की ओर आते वक्त खंडाला घाट की चढ़ाई के लिए कर्जत में ट्रेनों को पीछे भी एक इंजन जोड़ा जाता है। हमेशा की तरह मदुरै एक्सप्रेस में भी पीछे इंजन जोड़ा गया। खंडाला घाट में ट्रेन की रफ्तार कम थी। तब अचानक पिछला इंजन आखिरी कोच से टकरा गया और वह कोच ट्रैक से नीचे उतर गया। इस हादसे से खलबली मच गई, घटना की जानकारी पाकर रेलवे अधिकारी व कर्मचारी मौके पर पहुंचे। ट्रैक से फिसले कोच को ट्रेन से अलग कर ट्रेन को आगे रवाना किया गया। पुणे स्टेशन पहुंचने के बाद मदुरै एक्सप्रेस के यात्रियों के लिए चाय आदि का प्रबंध किया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+