तमिलनाडु: मद्रास हाईकोर्ट की अपील पर माने ट्रांसपोर्ट कर्मचारी, सरकार का प्रस्ताव स्वीकार करने को तैयार
चेन्नै। मद्रास हाईकोर्ट की ओर से की गई हड़ताल तोड़ने की अपील को परिवहन कर्मचारियों ने स्वीकार कर लिया है। ट्रांसपोर्ट यूनियनों ने मद्रास हाईकोर्ट से कहा है कि वह सरकार को उनके साथ बातचीत करने का निर्देश दे। कर्मचारी वेतन वृद्धि को लेकर एक हफ्ते पहले हड़ताल पर उतरे थे। उनकी मांग थी कि सरकार वेतन में 2.57 गुना बढ़ोतरी करे। वहीं, राज्य सरकार ने कर्मचारियों के वेतन में 2.44 गुना बढ़ोतरी का प्रस्ताव रखा था। सरकार के इस प्रस्ताव को अब कर्मचारियों ने स्वीकार कर लिया है।

इससे पहले बुधवार को मद्रास हाईकोर्ट ने तमिलनाडु में हड़ताल कर रही ट्रांसपोर्ट यूनियनों से तुरंत काम पर लौटने का आग्रह किया था। अदालत ने कहा कि राज्य के लोग त्योहारों की तैयारियों में व्यस्त हैं। ऐसे में उन्हें किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होनी चाहिए।
राज्य के कर्मचारी वेतन में 2.57 गुना बढ़ोतरी की मांग कर रहे थे। इसे लेकर वह सरकार के स्वामित्व वाले परिवहन निगमों के संभागीय कार्यालयों के बाहर महिलाओं और बच्चों के साथ एक हफ्ते तक धरने पर बैठ रहे। इससे पहले राज्य के मुख्यमंत्री के. पलानीस्वामी भी हड़ताली कर्मचारियों से सरकार का प्रस्ताव स्वीकार कर हड़ताल खत्म करने की अपील करते हुए कहा था कि सरकार कर्मचारियों के वेतन में 2.44 गुना बढ़ोतरी करने को तैयार है।












Click it and Unblock the Notifications