मद्रास हाईकोर्ट ने 'ब्लू व्हेल गेम' को बैन करने के दिए निर्देश
चेन्नई। मद्रास होईकोर्ट ने स्वत: संज्ञान लेते हुए तमिलनाडु में ब्लू व्हेल गेम पर पूरी तरह से बैन लगाने की बात की है। होईकार्ट ने केंद्र और राज्य को इसे प्रतिबंधित करने की संभावनाओं की तलाश करने के निर्देश दिए हैं। हाईकोर्ट ने कहा है कि इसके लिए वे चाहे आईआईटी मद्रास की मदद ले सकते हैं।

राज्य पुलिस ने कहा है कि इस ऑनलाइन गेम को ब्लॉक कर दिया गया है ताकि इसे कोई भी डाउनलोड नहीं कर सके। मद्रास हाईकोर्ट की मदुरै पीठ के न्यायाधीश के.के.शशिधरन और जी.आर.स्वामीनाथन ने केंद्रीय सूचना और प्रसारण सचिव और गृह राज्य सचिव एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग को नोटिस जारी कर इसे सोशल मीडिया से पूरी तरह से हटाने को कहा है।
आपको बता दें कि 30 अगस्त को 19 वर्षीय विग्नेश ने कथित तौर पर यह गेम खेलने के बाद आत्महत्या कर ली थी। विग्नेश ने अपने सुसाइड नोट में लिखा, 'यह गेम बहुत ही हानिकारक है, एक बार जब आप अंदर घुसते हैं तो बाहर नहीं आ सकते'। विग्नेश ने अपने दोस्तों को भी बताया था कि वह इस गेम को लेकर वो बहुत 'पागल' है। विग्नेश के परिजनों के अनुसार, उसके गेम की ऐसी लत लगी थी कि वो हमसे दूर होता जा रहा था।
विग्नेश की मौत के बाद तमिलनाडु के तिरुनेलवेली में एक 15 वर्षीय छात्रा ने भी चाकू से अपनी हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि वो भी इसी गेम का शिकार हुई है। ब्लू व्हेल एक ऑनलाइन गेम है जिसे 50 दिन में खत्म करना होता है।












Click it and Unblock the Notifications