मध्य प्रदेश: सिहोर में सड़क हादसा, 2 बच्चों समेत 4 लोगों की मौत
भोपालः मध्यप्रदेश के सिहोर में रविवार की सुबह एक हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। वहीं, दो लोग बुरी तरह घायल हो गए। बताया जा रहा है कि इंदौर-भोपाल हाईवे से गुजर रही एक कार एक ट्रक से टकरा गई। ट्रक सड़क किनारे खड़ा था। ट्रक से टक्कर लगने के बाद कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

इस हादसे में चार लोगों को मौके पर ही मौत हो गई और दो लोग घायल हो गई। मरने वालों में दो बच्चे भी शामिल थे। हादसे में घायल हुए लोगों को पास के ही अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
यह भी पढ़ें- कानपुर सुपर हाउस टेनरी में लगी भीषण आग, बुलानी पड़ी सेना












Click it and Unblock the Notifications