कहता था ASP- मुझे तुम्‍हारा फिगर पसंद है, लेडी कांस्‍टेबल ने सब कर लिया रिकॉर्ड

भोपाल। मध्‍य प्रदेश की राजधानी भोपाल में महिलाओं के खिलाफ हो रहे अपराध थमने का नाम नहीं ले रहे। भोपाल गैंगरेप मामले में फजीहत झेल रही राजधानी में यौन उत्‍पीड़न का एक नया मामला सामने आया है। इस बार एक महिला सिपाही ने पुलिस हेडक्वार्टर की क्यूडी (सीक्रेट डॉक्यूमेंट) ब्रांच में पोस्टेड ASP (एडिशनल एसपी ) राजेंद्र वर्मा के खिलाफ वर्क प्लेस पर प्रताड़ना का केस दर्ज कराया है। महिला सिपाही का आरोप हा कि एएसपी वर्मा उसको फोन कर अश्लील बातचीत करते थे। बातचीत का एक ऑडियो भी सामने आया है, महिला सिपाही का दावा है कि ये ऑडियो एएसपी का है। महिला सिपाही ने यह भी आरोप लगाया है कि बुधवार को उसने एडीजी कार्यालय में इसकी शिकायत की तो उसे सस्पेंड करने की धमकी दी गई।

ASP कहता था- आते जाते गले लगा लिया करो

ASP कहता था- आते जाते गले लगा लिया करो

महिला सिपाही ने जो ऑडियो पेश किया है उसमें एएसपी वर्मा कह रहे हैं 'एक बार आते समय और एक बार जाते समय गले लगा लिया करो, ये तो शिष्टाचार है।' पीड़िता का आरोप है कि एएसपी उसे अपने कैबिन में बुलाकर उसके काथ अश्लील हरकतें करते थे।

दर्ज हो गया प्रताड़ना का केस लेकिन अबतक गिरफ्तारी नहीं

दर्ज हो गया प्रताड़ना का केस लेकिन अबतक गिरफ्तारी नहीं

महिला सिपाही पुलिस मुख्यालय पहुंच गई। वह मुख्यमंत्री से मिलना चाहती थी, लेकिन पुलिसकर्मियों ने ऐसा नहीं होने दिया। मामला मुख्यमंत्री और गृह मंत्री की जानकारी में आया तो बुधवार को जांच रिपोर्ट जहांगीराबाद पुलिस को दे दी गई। एएसपी धर्मवीर सिंह यादव के मुताबिक जांच रिपोर्ट के आधार पर एएसपी राजेंद्र वर्मा के खिलाफ आईपीसी की धारा 354 यानी कार्यस्थल प्रताड़ना का केस दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल उन्हें गिरफ्तार नहीं किया गया है। इस धारा के तहत एक साल की सजा का प्रावधान है।

महिला सेल में की शिकायत

महिला सेल में की शिकायत

महिला सिपाही ने आरोप लगाया था कि पिछले तीन महीने से एडिशनल एसपी उसका शोषण कर रहे थे। पहले उसने इसे नजरअंदाज किया, लेकिन जब एडिशनल एसपी की हरकतें बढ़ने लगीं तो उसने महिला सेल में गुहार लगाई। उधर, महिला सेल ने कहा है कि मामले की जांच की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+