कमलनाथ के शपथ ग्रहण समारोह में जब संतों ने दिग्विजय पर बरसाए फूल

भोपाल। कांग्रेस नेता कमलनाथ ने मध्य प्रदेश के 18वें मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने उन्हें मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। इस दौरान कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह समेत विपक्षी दलों के कई दिग्गज नेता शामिल हुए। खुद कमलनाथ ने शपथ ग्रहण के बाद मंच पर मौजूद विभिन्न दलों के पार्टी नेताओं से मुलाकात की। कमलनाथ के शपथ समारोह के बाद एक बेहद खास तस्वीर सामने आई। हुआ यूं कि शपथ समारोह के बाद जब सभी नेता मंच से नीचे उतरने लगे इसी दौरान मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह से संतों ने मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने इस दिग्गज कांग्रेसी नेता पर फूल भी बरसाए।

शपथ समारोह में दिग्विजय का खास अंदाज

शपथ समारोह में दिग्विजय का खास अंदाज

सोमवार को मध्य प्रदेश सीएम कमलनाथ के शपथ समारोह में साधु-संतों को भी आमंत्रित किया गया। शपथ समारोह शुरू होने से पहले साधु-संतों की टोली ने मंत्रोच्चार किया और शंख भी बजाया, इसके बाद कमलनाथ ने शपथ ग्रहण किया। इस शपथ समारोह में जहां पार्टी के दिग्गज नेता शामिल हुए। वहीं शपथ समारोह के बाद संतों ने पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह पर फूल बरसाए। वहीं कुछ संतों ने दिग्विजय सिंह की तस्वीर भी खींचते दिखाई दिए।

दिग्विजय सिंह ने झुककर किया संतों का अभिवादन

दिग्विजय सिंह ने झुककर किया संतों का अभिवादन

कमलनाथ के मुख्यमंत्री बनाए जाने में दिग्विजय सिंह का अहम योगदान है। उन्होंने कमलनाथ को मुख्यमंत्री बनाए जाने का पूरा समर्थन किया था। शपथ समारोह में भी दिग्विजय सिंह पहले से मौजूद थे और नेताओं का स्वागत कर रहे थे। संत समाज भी उनसे मिलकर बेहद खुश नजर आया। खुद दिग्विजय सिंह ने झुककर साधु-संतों का अभिनंदन किया। संतों ने भी उनकी तस्वीर क्लिक की और बेहद खुश नजर आए।

कमलनाथ ने ली सीएम पद की शपथ

कमलनाथ ने ली सीएम पद की शपथ

शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस से पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के अलावा लोकसभा में कांग्रेस के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे, राजीव शुक्ला, कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, मंत्री डी शिवकुमार, पुडुचेरी के मुख्यमंत्री नारायणसामी, राजस्थान के नए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, उप-मुख्यमंत्री सचिन पायलट, आनंद शर्मा, राज बब्बर, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र हुड्डा, उनके बेटे और सांसद दीपेंदर हुड्डा, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह, पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव, कांतिलाल भूरिया, पंजाब में मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू, विवेक तन्खा मौजूद थे।

देखिए पूरा वीडियो...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+