सरकारी स्‍कूल में टीचर ने 11वीं की दो छात्राओं को निर्वस्‍त्र कर ली तलाशी, दी धमकी

भोपाल। मध्‍य प्रदेश के एक सरकारी स्‍कूल में दो छात्राओं को निर्वस्‍त्र करने का शर्मनाक मामला सामने आया है। दोनों छात्राओं पर चोरी का आरोप लगा था। हद तो तब हो गई जब ऐसा करने के बाद दोनों छात्राओं को धमकी दी गई कि अगर वो बाहर जाकर इस बारे में किसी को बताएंगी तो उनके साथ इससे भी बुरा किया जाएगा। शिकायत मिलने के बाद जिला प्रशासन ने स्कूल की दो शिक्षिकाओं को जवाब तलब किया है। दोनों छात्राएं 11वीं में पढ़ती हैं। इस घटना के बाद से गुस्‍साए परिजनों ने स्‍कूल पहुंचकर हंगामा किया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई का भरोसा दिलाते हुए उन्‍हें शांत करवाया। विस्‍तार से जानिए पूरा मामला

बारी-बारी से उतरवाए सारे कपड़े फिर दी धमकी

बारी-बारी से उतरवाए सारे कपड़े फिर दी धमकी

मामला मंगलवार का है। अलीराजपुर जिले के जोबट स्थित शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में 11वीं में पढ़ने वाली एक छात्रा ने रुपए चोरी होने की शिकायत की थी। जिसके बाद स्कूल की शिक्षिकाओं ने सारी लड़कियों की तलाश ली। लेकिन इसके बावजूद भी जब उनका मन नहीं भरा तो उन्होंने दो छात्राओं को एक के बाद एक सारे कपड़े उतरवा दिए और छात्राओं को पूरा निर्वस्त्र कर दिया। पीड़ित छात्राओं का कहना है कि इसके बाद भी जब कुछ नहीं मिला तो दोनों शिक्षिकाओं ने उन्हें धमकाया कि इस मामले में किसी को कुछ ना बताए।

कैसे खुला मामला

कैसे खुला मामला

अगले दिन जब दोनों छात्राएं, शिक्षिकाओं के डर की वजह से स्कूल नहीं गई, तो उनके अभिभावकों को शक हुआ। परिजनों ने उनसे बातचीत की तो उन्होंने पूरा मामला बता दिया। इसके बाद दोनों छात्राओं के अभिभावकों ने पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों से मामले की शिकायत की। इसके बाद खंड शिक्षा अधिकारी और स्कूल के प्रभारी प्राचार्य शिक्षिकाओं के समर्थन में उतर आए है। उनका आरोप है कि दोनों छात्राओं के परिजनों ने शिक्षिकाओं से अभद्रता की है। उन्होंने इस बाबत पुलिस थाने में शिकायती आवेदन दिया है।

क्‍या कहना है पुलिस का

क्‍या कहना है पुलिस का

इस संबंध में जिला प्रशासन ने स्कूल की दो शिक्षिकाओं से जवाब मांगा है। पुलिस ने भी दोनों तरफ से दिए गए आवेदनों को स्वीकार कर मामले की जांच शुरु कर दी है। इस मामले में पुलिस छात्राओं से भी पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि शिक्षिकाओं के जवाब के बाद ही कोई कदम उठाया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+