मध्य प्रदेश: पटाखे बनाने वाले विस्फोटक में हुआ विस्फोट, 2 बच्चों की मौत
दमोह। एक घर में विस्फोट होने के चलते 2 बच्चों की मौत हो गई। मामला मध्य प्रदेश के दमोह का है जहां 2 बच्चों की विस्फोट में मौत हो गई। बताया कि घर में पटाखे बनाने के लिए विस्फोटक रखा था। फिलहाल मौके पर पुलिस मौजूद है। विस्फोटक के चलते हुए विस्फोट में घर गिर गया।


इससे पहले बालाघाट में एक पटाखा फैक्ट्री में आग गई थी। 7 जून को आग लगने की वजह से 22 लोगों के मारे गए जबकि 8 लोग इस दर्दनाक हादसे में घायल हो गए थे।घटना जिला मुख्यालय से करीब 10 किलोमीटर दूर हुई था। जिस जगह पर यह हादसा हुआ था, उसका नाम खारी है। यहां पर शाम को करीब चार बजे जोरदार धमाका हो गया, जिसके चलते फैक्ट्री में काम कर रहे मजदूर इसकी चपेट में आ गए।
घायलों को नजदीक के ही अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इससे पहले 2015 में भी बालाघाट के किनारपुर में एक पटाखा फैक्ट्री में एक बड़ा धमाका हुआ था। उस धमाके में तीन लोगों की मौत हुई थी, जबकि दर्जन भर लोग घायल हो गए थे। उसके मुकाबले इस बार के धमाके में काफी अधिक लोगों ने अपनी जान गंवाई है और यह संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications