स्कूल में साथ पढ़ चुकी लड़की ने ठुकराया प्यार का प्रपोज, 40 वार कर सनकी आशिक ने की हत्या
इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक लड़के ने क्लास में साथ पढ़ चुकी एक लड़की के सामने प्यार का इजहार किया। लड़की ने उसके प्रस्ताव को खारिज कर दिया। इसके बाद हुआ ये कि एक दिन लड़के ने 25 वर्षीय लड़की की जान ही ले ली। उसने युवती पर धारदार हथियार से करीब 40 वार किए। युवती की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी कमलेश साहू को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक घटना जहां घटना घटी वह काफी समृद्ध इलाका है। मृतक लड़की का नाम सुप्रिया जैन था। पुलिस के एक आला अधिकारी ने बताया कि साहू और सुप्रिया सागर जिले के स्कूल में सहपाठी थे।

पुलिस ने बताया कि हत्या से सात दिन पहले ही उसने सुप्रिया को मारने की योजना बनाई। वह केवल मौके की तलाश में था। उसे गुरुवार को मौका मिल गया और उसने चाकू से 40 बार बेरहमी से सुप्रिया पर वार कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि सुप्रिया की हत्या के आरोप में गिरफ्तार साहू 'सनक' का शिकार है। साहू पिछले कई दिनों से सुप्रिया का पीछा कर रहा था। युवती के अन्य लड़कों से बात करने और मिलने-जुलने पर आग-बबूला होकर उसने हफ्ता भर पहले उसकी हत्या की कथित साजिश रची थी।
पूछताछ में कमलेश ने पुलिस को बताया कि 6 महीने पहले उसे सुप्रिया स्कूटी पर किसी युवक के साथ दिखी थी। इसके बाद उसने फेसबुक पर उसे तलाशा और फ्रेंड रिक्वेस्ट भेज दोस्ती कर ली थी। मैसेंजर पर चैटिंग के दौरान उसने शादी करने, बात करने व मिलने से मना कर दिया था। इसके बाद फेसबुक प्रोफाइल से उसकी लोकेशन निकाली थी। कई दिनों तक तलाश के बाद उसे घर और ऑफिस का पता मिल गया था।












Click it and Unblock the Notifications