मध्य प्रदेश: मंत्रियों को विभागों का बंटवारा, नरोत्तम मिश्रा को मिला गृह और स्वास्थ्य मंत्रालय

नई दिल्ली। मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार ने पहले मंत्रिमंडल के बाद मंत्रियों को विभागों का बंटवारा कर दिया है। मंगलवार को पांच मंत्रियों ने शपथ ली थी। जिनको आज विभाग बांटे गए हैं। कोरोना संकट के बीच नरोत्तम मिश्रा को गृह और स्वास्थ्य मंत्री बनाया गया है। कमल पटेल को कृषि मंत्री, तुलसी सिलावट को जल संसाधन मंत्रालय, गोविंद सिंह राजपूत को खाद्य प्रसंस्करण मंत्री और मीना सिंह को आदिवासी कल्याण विभाग दिया गया है।

Recommended Video

    MP Cabinet: CM Shivraj Singh ने बांटे विभाग, Narottam Mishra दोहरी जिम्मेदारी | वनइंडिया हिंदी
    कल हुआ था मंत्रिमंडल विस्तार

    कल हुआ था मंत्रिमंडल विस्तार

    मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के शपथ के कई दिनों के बाद मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार में मंत्रिमंडल का विस्तार मंगलवार को हुआ था। मंगलवार दोपहर भाजपा के नरोत्तम मिश्रा, कमल पटेल, मीना सिंह, तुलसी सिलावट और गोविंद सिंह राजपूत ने मंत्री पद की शपथ ली। इससे पहले शिवराज सिंह चौहान ने 23 मार्च को ही मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। करीब एक महीने तक वो बिना किसी मंत्री के ही सरकार चला रहे थे।

     स्वास्थ्य मंत्री के ना होने से उठ रहे थे सवाल

    स्वास्थ्य मंत्री के ना होने से उठ रहे थे सवाल

    मध्यप्रदेश में मार्च में कांग्रेस की सरकार गिरने के बाद भाजपा के शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। कोरोना के बढ़ते संकट के बीच बिना किसी मंत्री, खासतौर से स्वास्थ्य मंत्री के ना होने को लेकर विपक्ष सवाल उठा रहा थाा। कांग्रेस के कमलनाथ ने शिवराज सिंह चौहान पर कोरोना वायरस के संक्रमण को लेकर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश इकलौता ऐसा राज्य है जहां न तो स्वास्थ्य मंत्री है न ही गृह मंत्री।

    मध्य प्रदेश में बढ़ रहा कोरोना का संकट

    मध्य प्रदेश में बढ़ रहा कोरोना का संकट

    बता दें कि मध्य प्रदेश कोरोना वायरस से काफी प्रभावित है। मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमण के 1552 मामले सामने आ चुके हैं। देश में मध्य प्रदेश से ज्यादा मामले महाराष्ट्र, गुजरात, दिल्ली और राजस्थान में हैं। देश में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 19 हजार के पार हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, अब तक कुल 19,984 मामलों की पुष्टि हुई है, वहीं कोरोना से अब तक 640 लोगों की मौत हो गई है। इस समय देश में कोरोना के 15,474 एक्टिव केस हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+