बजरंग दल ने लगाया आर्मी कैंप, बोले- एंटी नेशनल और लव जिहाद के खिलाफ दी जा रही है ट्रेनिंग
भोपालः मध्यप्रदेश के राजगढ़ में बजरंग दल ने एक आर्मी ट्रेनिंग कैंप आयोजित किया है। इस कैंप में युवाओं को ट्रेनिंग दी जा रही है। इस ट्रेनिंग के बारे में बजरंग दल के सदस्य देवी सिंह सोंधिया का कहना है कि ये एक रूटीन कैंप हैं। लेकिन इस तरह की ट्रेनिंग के लिए बजरंग दल ने प्रशासन की इजाजत ली है या नहीं इस बारे में अभी जानकारी नहीं मिल पाई है। बजरंग दल के ट्रेनिंग कैंप में कई युवाओं ने हिस्सा लिया है।

जिला कन्वीनर देवी सिंह सोंधिया ने कहा कि ये एक रूटीन कैंप है और इस तरह के कैंप हर साल आयोजित किए जाते हैं। देवी सिंह ने बताया कि कैंप में ट्रेनिंग एंटी नेशनल लोगों और लव जिहाद से निपटने के लिए दी जाती है।
यह भी पढ़ें- घर में अकेली नाबालिग भतीजी के साथ दो महीने तक रेप करता रहा चाचा, ऐसे सामने आया मामला












Click it and Unblock the Notifications