छोड़ा कांग्रेस का 'हाथ', आज बीजेपी में शामिल होंगे ज्योतिरादित्य सिंधिया

नई दिल्ली। मध्य प्रदेश में राजनीतिक उठा पटक का दौर जारी है। मध्य प्रदेश में सियासी खेल जारी है। पार्टी से नाराजगी के बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस का साथ छोड़ दिया है। उन्होंने 18 सालों तक कांग्रेस में रहने के बाद पार्टी से इस्तीफा दे दिया। वहीं कांग्रेस ने उनके इस्तीफे के बाद उनपर अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया।

 Madhya Pradesh Political drama: Jyotiraditya Scindia Join BJP Today

कांग्रेस छोड़ने के बाद सिंधिया आज भारतीय जनता पार्टी में शामिल होंगे। बुधवार को ज्योतिरादित्य सिंधिया बीजेपी में शामिल हो जाएंगे। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार दोपहर 12 बजे वो दिल्ली के बीजेपी मुख्यालय में शामिल होंगे। बीजेपी की सदस्यता लेने के बाद सिंधिया दिल्ली से ग्वालियर जाएंगे इसके बाद 12-13 मार्च को भोपाल पहुचेंगे।

गौरतलब है कि ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस पार्टी छोड़ी तो मध्य प्रदेश में हड़कंप मच गया है। सिंधिया के इस बगावती कदम के बाद मध्य प्रदेश में कांग्रेस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगा। वहीं कमलनाथ की सरकार खतरे में आ गई है। कांग्रेस सिंधिया के लिए गद्दार और विश्वासघाती जैसे शब्द इस्तेमाल कर रही है। वहीं बीजेपी की ओर से कांग्रेस के आरोपों का जवाब भी मिलने लगा है। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि जब तक सिंधिया कांग्रेस में थे तब तक वो महाराज थे, लेकिन जैसे ही वो कांग्रेस से बाहर आए उनपर गद्दार का टैग लगाया जाने लगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+