मध्य प्रदेश में पुलिसकर्मियों को मिला सप्‍ताहिक अवकाश, 351 ने लिया ऑफ

भोपाल। पुलिसकर्मियों को साप्ताहिक अवकाश देने के लिए भोपाल पुलिस ने भी रोस्टर तैयार कर लिया है। पुलिसकर्मियों को गुरुवार से साप्ताहिक अवकाश मिलना शुरू हो गया। गुरुवार को 6 इंस्पेक्टर समेत जिला पुलिस बल के 351 और एसएएफ के 74 पुलिसकर्मी अवकाश पर रहेंगे। अवकाश का रोस्टर तैयार है। भोपाल साउथ व नार्थ से तीन-तीन थाना प्रभारी गुरुवार को साप्ताहिक अवकाश पर रहेंगे। अवकाश शुरू होने पर मुख्यमंत्री कमलनाथ ने पुलिसकर्मियों को बधाई दी है।

मध्य प्रदेश में पुलिसकर्मियों को मिला सप्‍ताहिक अवकाश, 351 ने लिया ऑफ

सीएसपी और एएसपी स्तर के अधिकारियों में साप्ताहिक अवकाश नहीं मिलने से नाराजगी है। एक जनवरी को डीजीपी ऋषि कुमार शुक्ला ने पुलिसकर्मियों को साप्ताहिक अवकाश देने के आदेश जारी किए थे। सर्कुलर में कहा गया है, 'नव वर्ष 2019 के अवसर पर यह निर्णय लिया गया है कि थाना एवं जिलों में तैनात विशेष सशस्त्र बल (एसएएफ) की कंपनियों में पदस्थ पुलिसकर्मियों, जिन्हें साप्ताहिक अवकाश नहीं दिया जाता है, उन्हें तत्काल प्रभाव से साप्ताहिक अवकाश दिया जाएगा।'

पुलिसकर्मियों पर सप्ताह भर बिना अवकाश के काम करने के चलते काफी दवाब हो जाता है। सरकार के इस कदम के चलते पुलिसकर्मियों को राहत मिलेगी। गौरतलब है कि राज्य की सत्ता में करीब डेढ़ दशक बाद वापसी करने वाली कांग्रेस लगातार ऐसे कदम उठा रही है जिससे लाभार्थियों को तत्काल रूप से लाभ मिल सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+