कमाल की है मध्य प्रदेश की पुलिस, ढाई साल के बच्चे को बनाया आरोपी

इस पर सुखवती ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने सुखवती की रिपोर्ट पर गीता के पति लच्छू और उसके ढाई साल के बेटे मनकू के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया। पुलिस ने पिता पुत्र के खिलाफ शांति भंग करने का प्रकरण दर्ज किया था। साथ ही तहसीलदार के समक्ष उपस्थित होने का नोटिस भेजा।
बीते रोज जब मनकू अपने पिता के साथ तहसीलदार के समक्ष उपस्थित हुआ तो वे अचरज में पड़ गए कि आखिर ढाई साल का बच्चा भी शांति भंग कर सकता है। बाद में तहसीलदार अजय दुबे ने मनकू का नाम प्रकरण से अलग कर लच्छू को जमानत दे दी। पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज करने वाले नहीं बल्कि झूठी रिपोर्ट लिखाने वाले के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications