Bye-Elections Results Live Updates: मुंगावली सीट कांग्रेस ने जीती, कोलारस में बीजेपी पीछे
नई दिल्ली। मध्य प्रदेश की दो विधानसभा सीटों के लिए हुए उप-चुनाव के लिए आज वोटों की गिनती हुई। इसमें अशोकनगर के मुंगावली सीट पर कांग्रेस ने जीत दर्ज कर ली है। पहले भी ये सीट कांग्रेस के पास थी। 24 तारीख को शिवपुरी के कोलारस और अशोकनगर के मुंगावली सीट के लिए वोट डाले गए थे। मध्य प्रदेश के इस उप-चुनाव को साल के आखिर में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले सेमीफाइनल के तौर पर देखा जा रहा है। साथ ही इस चुनाव पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ-साथ कांग्रेस सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया की साख भी दांव पर लगी है। वहीं ओडिशा की एक विधानसभा सीट बिजेपुर पर बीजू जनता दल ने जीत हासिल की है। बिजेपुर सीट पर बीजेडी की रीता साहू ने 41933 वोटों से जीत हासिल की है।

LIVE Feed
READ MORE












Click it and Unblock the Notifications