कमलनाथ के मंत्री बोले- अगर सरकार ने ज्योतिरादित्य सिंधिया की उपेक्षा की, तब मुश्किल होगी

भोपाल। मध्य प्रदेश में मंगलवार रात से जारी सियासी ड्रामे का अंत होता नहीं दिखाई दे रहा है। गुरुवार को कांग्रेस विधायक हरदीप सिंह डंग ने इस्तीफा दे दिया। वहीं, कमलनाथ सरकार में मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया के हालिया बयान भी संकेत दे रहे हैं कि सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। महेंद्र सिंह सिसोदिया ने कहा, 'अभी इस सरकार पर कोई संकट नहीं है, लेकिन सरकार पर तब संकट होगा जब सरकार हमारे नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया की उपेक्षा या अनादर करेगी।'

Madhya pradesh minister mahendra singh sisodia over recent political developments

महेंद्र सिंह सिसोदिया ने कहा, 'तब निश्चित तौर से सरकार पर जो काला बादल छाएगा वो क्या कर के जाएगा, मैं नहीं कह सकता हूं।' वहीं, उन्होंने हरदीप सिंह डंग के इस्तीफे के सवाल पर कहा कि वे मेरे छोटे भाई जैसे हैं। हरदीप सिंह की आत्मा कांग्रेस में बसती है और वह इस्तीफा नहीं दे सकते हैं। इसके पहले, हरदीप सिंह डंग के इस्तीफे की खबरें सामने आने के बाद मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा था, 'मुझे हरदीप सिंह डंग के इस्तीफे के बारे में जानकारी मिली है। मुझे अभी तक उनका कोई पत्र नहीं मिला है।'

दूसरी तरफ, मध्य प्रदेश के बीजेपी विधायक संजय पाठक के कांग्रेस में शामिल होने की अटकलें भी जोरों पर थीं और ऐसी खबरें आने लगी थीं कि बीजेपी विधायक संजय पाठक कांग्रेस के खेमे में जा सकते हैं। हालांकि, संजय पाठक ने सीएम कमलनाथ के घर जाने की खबरों को खारिज किया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के घर जाने की खबर पूरी तरह गलत है। उन्होंने ये भी कहा कि मीडिया में सिर झुकाकर दिखाई जाने वाली तस्वीर उनकी नहीं है।

संजय पाठक ने कहा, 'मैंने सीएम कमलनाथ से मुलाकात नहीं की है। कल रात, मुझे अगवा करने की कोशिश की गई। मैं यही कह सकता हूं कि इस राजनीतिक खेल में मेरा अपहरण और हत्या नहीं हुई। मुझपर बहुत दबाव डाला जा रहा है। मैं हमेशा बीजेपी में ही रहूंगा।' दरअसल, मध्य प्रदेश की राजनीति तब गरमा गई जब मंगलवार को कांग्रेस ने आरोप लगाया कि बीजेपी ने उनके 10 विधायकों को बंधक बना लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+