मध्य प्रदेश: लोकायुक्त का रिटायर मंडी सचिव और उसके लेखपाल भाई के ठिकानों पर छापा
नई दिल्ली। मध्य प्रदेश में शनिवार को लोकायुक्त ने आय से अधिक संपत्ति का मामले में छापेमारी की है। भोपाल समेत तीन जगहों पर रिटायर मंडी सचिव और उसके लेखपाल भाई के ठिकानों पर छापेमारी की गई है। जानकारी के मुताबिक, लोकायुक्त टीम ने पूर्व सरकारी अधिकारी के भोपाल में 2 फ्लैट, एक ऑफिस और 2 गाड़ियां जब्त की हैं। टीम को इसके अलावा अलग-अलग जगह खरीदी गई जमीन के दस्तावेज और बैंक एकाउंट मिले हैं। जिनकी जांच हो रही है।

लोकायुक्त की टीम ने कृषि उपज मंडी, आगर मालवा से रिटायर्ड सचिव आनंद मोहन व्यास और उनके भाई लेखापाल परमानंद व्यास के ठिकानों पर छापा मारा है। शनिवार सुबह ही ये कार्रवाई शुरू की गई। आय से अधिक संपत्ति के मामले में उज्जैन लोकायुक्त की टीम ने भोपाल, पचोर और शुजालपुर में रेड की है।
लोकायुक्त शैलेंद्र सिंह ने बताया है कि परमानंद व्यास वर्तमान में शुजालपुर में कृषि उपज मंडी में लेखापाल हैं और यहां पर उनके भाई आगर मालवा कृषि उपज मंडी से रिटायर हैं। मामले में अभी ज्यादा जानकारी टीम की ओर से नहीं दी गई है।












Click it and Unblock the Notifications