भाजपा के 'बल्लामार' MLA आकाश विजयवर्गीय के समर्थन में लगे पोस्टरों को नगर निगम ने हटाया

इंदौर। भारतीय जनता पार्टी के विधायक आकाश विजयवर्गीय के समर्थन में लगे पोस्टरों को इंदौर नगर निगम ने शहर से हटवा दिया है। आकाश विजयवर्गीय पर निगम अधिकारी को बल्ले से पीटने का आरोप है। बुधवार को पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया था। जिसके बाद वो जेल में हैं। गुरुवार को इंदौर में कई जगहों पर आकाश के समर्थन में पोस्टर लगाए गए थे। जिसमें अधिकारी से मारपीट के लिए उनकी तारीफ की गई थी।

आकाश विजयवर्गीय के समर्थन में लगे पोस्टरों को नगर निगम ने हटाया

बीजेपी विधायक आकाश विजयवर्गीय के इन पोस्टरों पर 'सैल्यूट आकाश' लिखा हुआ था। इंदौर नगर निगम के अधिकारियों ने शुक्रवार को बीजेपी विधायक के इन पोस्टरों को उतारा। आकाश विजयवर्गीय मध्य प्रदेश में भाजपा के बड़े नेता पार्टी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के बेटे हैं।

आकाश विजयवर्गीय ने बुधवार को अपने इलाके में एक निगम अधिकारी की बल्ले से तब पिटाई कर दी थी, जब वो टीम के साथ यहां एक जर्जर मकान को गिराने के लिए पहुंचे थे। आकाश की सड़क पर गुंडागर्दी और मारपीट का वीडियो मीडिया में भी आ गया था। जिसके बाद उन पर मामला दर्ज कर उनको गिरफ्तार कर लिया गया था। आकाश को अदालत में पेश किया गया, जहां जज ने उनकी जमानत अर्जी को खारिज करते हुए उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+